गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:23 IST

Zepto और Blinkit पर शॉपिंग करने वालों के लिए नया क्रेडिट कार्ड, हर महीने 1000 रुपये तक कैशबैक

फेडरल बैंक और पैसाबाजार ने मिलकर ऐसा क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है जो किराना शॉपिंग पर 7.5% तक कैशबैक देता है।

Zepto और Blinkit पर शॉपिंग करने वालों के लिए नया क्रेडिट कार्ड, हर महीने 1000 रुपये तक कैशबैक तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

अगर आप भी हर महीने घर का सामान ऑनलाइन मंगाते हैं और Blinkit, Zepto या ऐसे ही किसी क्विक-कॉमर्स ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो एक नया क्रेडिट कार्ड आपके काफी पैसे बचा सकता है। Federal Bank और Paisabazaar ने साथ मिलकर यह कार्ड निकाला है, जिसे Paisabazaar Paisaback Credit Card नाम दिया गया है। यह RuPay नेटवर्क पर चलता है और इसकी सबसे खास बात यह है कि इसके फायदे सिर्फ ऑनलाइन किराना ऑर्डर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि दूसरी शॉपिंग पर भी कैशबैक मिलता है।

इस कार्ड का सबसे बड़ा फायदा रोज की किराना खरीदारी पर मिलता है। कुछ चुनिंदा प्लेटफॉर्म और स्टोर पर इस कार्ड से ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदारी करने पर 7.5% तक कैशबैक मिलता है। ये पात्र प्लेटफॉर्म हैं ब्लिंकइट, झेप्टो, स्विगी इंस्टामार्ट, बिगबास्केट, डीमार्ट, रिलायंस फ्रेश, स्टार बाजार और नेचर्स बास्केट। लेकिन इस किराना खरीदारी पर हर महीने ज्यादा से ज्यादा 1000 रुपये तक ही कैशबैक मिल सकता है। यानी कैशबैक रेट भले ही 7.5% हो, हर महीने इससे ज्यादा कैशबैक नहीं मिलेगा।

सिर्फ किराने पर ही नहीं, इस कार्ड पर और भी कई तरह के ऑफर मिलते हैं। पात्र POS और ई-कॉमर्स लेनदेन पर 1% कैशबैक मिलता है। 2000 रुपये से ज्यादा के कुछ चुनिंदा पात्र UPI लेनदेन पर 0.5% कैशबैक मिलता है, हालांकि UPI कैशबैक में किराना सामान, फ्यूल और ट्रैवल जैसी कुछ कैटेगरी शामिल नहीं हैं। हर बिलिंग साइकल में 100 रुपये तक का फ्यूल सरचार्ज भी माफ किया जा सकता है। यह सारा कैशबैक ग्राहक के खाते में कैश पॉइंट्स के रूप में जमा होता है।

अब बात करें कार्ड लेने के खर्च की, तो Paisabazaar Paisaback Credit Card के लिए जॉइनिंग फीस और सालाना फीस दोनों 500 रुपये-रुपये तय की गई है। लेकिन अगर आप साल में कम से कम 1.5 लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च करते हैं, तो आपकी सालाना फीस माफ भी हो सकती है। इसलिए कार्ड लेने से पहले यह देख लेना जरूरी है कि आपका सालाना खर्च इतनी सीमा तक पहुंचता है या नहीं, और कौन से लेनदेन इस खर्च में गिने जाएंगे।

एक उदाहरण से समझें तो, अगर आप हर महीने करीब 10,000 रुपये का पात्र किराना सामान खरीदते हैं, तो 7.5% कैशबैक रेट के हिसाब से करीब 750 रुपये का कैशबैक मिल सकता है। वहीं अगर आप 13,333 रुपये की पात्र खरीदारी करते हैं, तो उस पर 1000 रुपये की अधिकतम मासिक कैशबैक सीमा मिल जाती है, यानी उससे ज्यादा खर्च करने पर भी कैशबैक इसी सीमा तक रुक जाएगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे