वर्धा में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड, 2 लाख 55 हजार का माल जब्त, 11 गिरफ्तार
वर्धा के गौरक्षण वार्ड में एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर रामनगर पुलिस ने रेड डालकर 11 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
वर्धा के गौरक्षण वार्ड इलाके में जुए का अड्डा चलाने वाली एक टोली पर रामनगर पुलिस स्टेशन ने बड़ी कार्यवाही की है। 9 सितंबर की रात 2 से 4 बजे के बीच बंद घर में जुआ खेला जा रहा था, जिसकी पुलिस को गुप्त बातमी मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड डाली और मौके पर मौजूद 11 लोगों को 52 पत्तों के ताश से हार-जीत का जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ लिया।
पुलिस ने घटनास्थल से कुल 2 लाख 55 हजार 470 रुपये का माल जब्त किया है। इसमें 52 पत्तों के ताश का सेट, जिसकी कीमत 2500 रुपये है, जुए के डाव और आरोपियों की झडती में मिली नगदी रकम 47,200 रुपये, जुआ खेलने में इस्तेमाल हुए 11 मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत 1 लाख 33 हजार रुपये है, और आरोपियों की एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत 75 हजार रुपये आंकी गई है, शामिल है।
पकड़े गए आरोपियों में जय प्रदीप कैथवास (32), रोहित सुनील कासोरे (55), रोशन गजानन जाधव (39), प्रमोद सोहनलाल रयकवार (39), प्रथमेश सुनील भालेराव (26), चेतन दिलीप राऊत (33), प्रतीक अविनाश सावरकर (25), शुभम दीपक बनसोड (32), अमन जयमंगल खंडारे (20), बॉबी उत्तम मोगरे (28) और अकिब खान बिस्मिला खान पठाण (19) शामिल हैं। सभी आरोपी वर्धा के रहने वाले हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 12 महाराष्ट्र जुगार अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 899/26 दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सदाशिव वाघमारे और उपविभागीय पुलिस अधिकारी महाडिक के मार्गदर्शन में हुई। रामनगर पुलिस स्टेशन की पुलिस निरीक्षक पौर्णिमा राखोंडे के निर्देशन में पुलिस उपनिरीक्षक किरण महाजन के नेतृत्व वाली दारूबंदी पथक की टीम ने यह रेड की। इस टीम में अवि बनसोड, मनोज भोमले, मुकेश वांदिले, विकी अनेराव और निलेश वाघमारे शामिल थे।