शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

वनप्लस ने फेस्टिव सेल का ऐलान किया, स्मार्टफोन, टैबलेट और इयरबड्स पर छूट

वनप्लस ने फेस्टिव सेल का ऐलान किया, स्मार्टफोन, टैबलेट और इयरबड्स पर छूट तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

वनप्लस ने भारत में फेस्टिव सेल की घोषणा की है। इसमें स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे।

टेक कंपनी वनप्लस ने भारत में अपने फेस्टिव सेल ऑफर्स का ऐलान किया है। सेल में स्मार्टफोन, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर ऑफर मिलेंगे। कुछ चुने हुए प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट, बैंक ऑफर, नो-कॉस्ट ईएमआई और बंडल्ड एक्सेसरीज भी दी जाएंगी।

स्मार्टफोन में वनप्लस 15 सीरीज, वनप्लस 13s, नॉर्ड 6 सीरीज और N सीरीज के फोन पर खास ऑफर रखे गए हैं। टैबलेट और वायरलेस ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी ग्राहकों को ऑफर मिलेंगे। कंपनी का दावा है कि 2026 की पहली छमाही में उसकी कीमतों में औसत बढ़ोतरी इंडस्ट्री की औसत बढ़ोतरी के मुकाबले काफी कम रही है।

कंपनी की दी हुई जानकारी के मुताबिक वनप्लस 15 पर 1,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट और 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस 15R पर 3 हजार रुपये तक का प्राइस कट और 2,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। वनप्लस 13s की खरीद पर 2 हजार रुपये तक का डिस्काउंट और 3 हजार रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा।

नॉर्ड 6, नॉर्ड सीई6 और नॉर्ड सीई 6 लाइट पर भी फेस्टिव डिस्काउंट मिलेगा। इनमें नॉर्ड सीई 6 लाइट की कीमत 27,499 रुपये होगी। N सीरीज के वनप्लस N6, N6x और N6 लाइट की कीमत 14,999 रुपये से शुरू होगी। वनप्लस ने N6x का 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला एक नया वेरिएंट भी पेश किया है, जिसकी बिक्री फेस्टिव सेल के दौरान होगी।

नो-कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी रहेगा। वनप्लस 15, वनप्लस 15R और वनप्लस 13s पर यह 9 महीने तक, नॉर्ड 6 सीरीज पर 6 महीने तक और N सीरीज के मॉडल्स पर 3 महीने तक मिलेगा। यह सुविधा चुने हुए बैंक कार्ड्स पर उपलब्ध होगी।

टैबलेट की बात करें तो फेस्टिव सेल में वनप्लस पैड 4 पर 4,500 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिलेगा। इससे इस डिवाइस की कीमत 58,499 रुपये हो जाएगी। इसकी खरीद पर एक फ्री वनप्लस स्टाइलो प्रो भी मिलेगा। वहीं वनप्लस पैड Go2 के साथ फ्री Go2 Stylo दिया जाएगा।

कंपनी ने TWS इयरफोन्स पर भी ऑफर की घोषणा की है। वनप्लस बड्स प्रो 3 की खरीद पर 2,000 रुपये तक का फेस्टिव प्राइस ड्रॉप और 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा बड्स 4, नॉर्ड बड्स 4 प्रो और नॉर्ड बड्स 4 पर भी ऑफर उपलब्ध हैं।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे