दीपोत्सव विशेष सभी पाठकों को रोशनी के त्योहार की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

रविवार, 8 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

ट्रंप ने UFC प्रमुख डैना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने की पेशकश की

ट्रंप ने UFC प्रमुख डैना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने की पेशकश की
डोनाल्ड ट्रम्प | फाइल फोटो | Joyce N. Boghosian / The White House (via Wikimedia Commons) (public domain (US government work))
सियासत PT24 टीम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डैना व्हाइट को व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेटरी का पद देने की घोषणा की है। यह पद करीब तीन महीने से खाली पड़ा है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया की सबसे बड़ी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) संस्था अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (UFC) के प्रमुख डैना व्हाइट को व्हाइट हाउस का प्रेस सेक्रेटरी बनने की औपचारिक पेशकश की है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट डालकर इस प्रस्ताव का एलान किया।

ट्रंप ने डैना व्हाइट को "लड़ाका और सच्चे मायने में योद्धा" बताया। उन्होंने भरोसा जताया कि डैना अब तक के सबसे असरदार और बेजोड़ प्रेस सेक्रेटरी साबित होंगे।

यह पेशकश सिर्फ डैना व्हाइट तक सीमित नहीं है। ट्रंप ने अपने प्रस्ताव में डैना को छह मौजूदा और पूर्व UFC फाइटरों को व्हाइट हाउस में सहायक के तौर पर रखने की सीधी इजाजत भी दी है। इस सूची में रूस के स्टार फाइटर इस्लाम मखाचेव और खबीब नूरमागोमेदोव, अमेरिका के जस्टिन गेथजे, डैनियल कॉर्मियर और कायला हैरिसन के नाम हैं। साथ में ब्राजील की फाइटर अमांडा नुनेस भी हैं, जिन्हें पिछले साल अमेरिका की नागरिकता मिली।

ट्रंप ने कहा कि ट्रंप सरकार की नीतियों का विरोध करने वाले और प्रशासन को परेशान करने वाले वामपंथी सोच के राजनीतिक विरोधियों (Lunatic Left) से निपटने के लिए ऐसे हिम्मती खिलाड़ियों की जरूरत है। व्हाइट हाउस के कम्युनिज़म डायरेक्टर स्टीवन चेउंग ने भी ट्रंप के इस रुख का जोरदार समर्थन किया है।

ट्रंप और डैना व्हाइट की दोस्ती करीब दो दशक पुरानी है। 2000 के दशक की शुरुआत में UFC को मुख्यधारा में जगह बनाने के लिए जूझना पड़ रहा था। उस वक्त ट्रंप ने अटलांटिक सिटी में अपने ताजमहल कैसीनो में UFC के मुकाबले कराने के लिए जगह दी थी।

इसके बाद 2016, 2020 और 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन (RNC) में डैना व्हाइट ने ट्रंप के समर्थन में मुख्य भाषण दिए। हाल ही में अमेरिका की आजादी की 250वीं सालगिरह के मौके पर व्हाइट हाउस के साउथ लॉन पर UFC का एक खास मुकाबला भी कराया गया था। इसी पृष्ठभूमि में ट्रंप ने डैना को प्रशासन में अहम पद की पेशकश की है।

प्रेस सेक्रेटरी का पद व्हाइट हाउस के इतिहास में बेहद संवेदनशील और अहम माना जाता है। अगस्त के आखिर में कैरोलिन लेविट के इस्तीफे के बाद यह जगह खाली हुई थी। उसके बाद केटी जकारिया को इस पद पर नियुक्त किया गया, लेकिन पहली ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवादित प्रदर्शन के चलते सिर्फ 5 दिन में उन्हें हटा दिया गया। तब से यह पद खाली है।

इस बीच हाल के मध्यावधि चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को बड़ा झटका लगा है और डेमोक्रेट्स ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। इस हार के बाद ट्रंप प्रशासन में बड़े फेरबदल हो रहे हैं। ट्रंप की पूर्व मुख्य सलाहकार सुजी वाइल्स को चीफ ऑफ स्टाफ के पद से हटा दिया गया है और स्टीफन मिलर को नया चीफ ऑफ स्टाफ घोषित किया गया है।

#नागपुर#सियासत#PT24#Politics#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे