शनिवार, 7 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

व्हाइट हाउस के पास चोरी की गाड़ी में तीन बंदूकों के साथ वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया

व्हाइट हाउस के पास चोरी की गाड़ी में तीन बंदूकों के साथ वेनेजुएला का नागरिक पकड़ा गया तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश के आरोप में गुरुवार रात गिरफ्तार संदिग्ध ने पूछताछ में सिर में आवाजें सुनाई देने की बात कही।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी से एक चौंकाने वाली खबर आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रचने के आरोप में वेनेजुएला के एक नागरिक को व्हाइट हाउस के बेहद सुरक्षित इलाके से गिरफ्तार किया गया है। अमेरिकन सिक्रेट सर्विस और दूसरी सुरक्षा एजेंसियों ने गुरुवार रात यह कार्रवाई की और संदिग्ध को हिरासत में लिया।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग (DHS) की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात सिक्रेट सर्विस के चौकस अफसरों ने व्हाइट हाउस के पास खड़ी एक संदिग्ध गाड़ी में हलचल देखी। अफसरों ने फौरन कार्रवाई करते हुए गाड़ी और ड्राइवर की तलाशी ली। पकड़े गए संदिग्ध की पहचान रॉनी योरड्रिक्स गुआनिपा चिरिनोस (Ronny Yordrix Guanipa Chirinos) के तौर पर हुई है।

गाड़ी की बारीकी से जांच हुई तो उसमें तीन अलग-अलग किस्म की खतरनाक बंदूकें और भारी मात्रा में कारतूस मिले, जिन्हें जब्त कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि गाड़ी चोरी की है और उसकी चोरी की शिकायत पहले ही थाने में दर्ज कराई जा चुकी थी। सुरक्षा एजेंसियां अब बारीकी से पूछताछ कर रही हैं कि चोरी की गाड़ी में इतना असलहा लेकर यह शख्स व्हाइट हाउस के दरवाजे तक आखिर कैसे पहुंच गया।

पूछताछ के दौरान संदिग्ध रॉनी चिरिनोस ने जो बताया, उसे सुनकर जांच अफसर भी हैरान रह गए। उसने अफसरों से कहा कि पिछले कुछ दिनों से उसके सिर में अजीब और अनजान आवाजें सुनाई दे रही थीं। उसके मुताबिक ये आवाजें उसे वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करने का निर्देश दे रही थीं।

अब इस दावे को दो तरह से परखा जा रहा है, एक तो मानसिक बेचैनी के नजरिए से और दूसरा किसी छिपे एजेंडे के नजरिए से। इस बयान के बाद संदिग्ध को मेडिकल और मनोचिकित्सक जांच के लिए और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए यूएस मार्शल्स सर्विस (US Marshals Service) के हवाले कर दिया गया है।

होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रॉनी चिरिनोस वेनेजुएला का नागरिक है और अमेरिका में बिना किसी कानूनी इजाजत के रह रहा था। बताया गया है कि उसने मार्च 2024 में टेक्सास की सीमा से गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में एंट्री की थी। अवैध रूप से रहते हुए देश के सबसे बड़े नेता के निवास के पास हथियारों के साथ पहुंच जाने से प्रवासी नीतियों और सीमा सुरक्षा पर भी बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार को पहले भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं और हमले की कोशिशें हुई हैं। ट्रंप के फिर से राष्ट्रपति बनने के बाद से उनकी सुरक्षा पर खतरा और बढ़ा है। इस घटना के बाद व्हाइट हाउस इलाके की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। व्हाइट हाउस ने अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक राजनीतिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों से अपील की है कि इस बारे में कोई भी जानकारी हो तो तुरंत संपर्क करें।

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे