स्टंट से रोका तो दोस्त का सिर फोड़ा
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नागपुर.
बाइक पर स्टंट दिखाने से मना करना एक युवक को भारी पड़ गया. नसीहत से नाराज उसके ही दोस्तों ने मारपीट कर पत्थर से हमला करके सिर फोड़ दिया. हमले में रितिक उर्फ रज्जो ढोके गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यह वारदात पांचपावली थाना क्षेत्र के स्वामीनगर में रविवार रात हुई. पुलिस ने आरोपी तुषार किरण पराते, भूषण सचिन खापरे और कडू नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार, तीनों आपराधिक प्रवृत्ति के हैं. उनके खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं. , रविवार की रात रितिक आरोपी तुषार के साथ बाइक पर जा रहा था. इस दौरान तुषार तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अगला पहिया हवा में उठाकर स्टंट दिखाने लगा. इससे बाइक पर सवार रितिक गिरकर जख्मी हो गया. उसने तुषार को इस तरह के खतरनाक स्टंट नहीं करने की नसीहत दी. इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि तुषार ने अपने साथियों भूषण और कडू की मदद से रितिक की पिटाई शुरू कर दी. आरोपियों ने पत्थर से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया. गंभीर रूप से घायल रितिक को मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया. पांचपावली पुलिस ने उसकी शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।