रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

शेयर बाजार में रिटायर्ड कर्मी के 28 लाख डूबे

शेयर बाजार में रिटायर्ड कर्मी के 28 लाख डूबे तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में भारी मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठगों ने एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को 28 लाख रुपये का चूना लगा दिया. पीड़ित जरीपटका निवासी अनिल सिंह बैस हैं. उनकी शिकायत पर साइबर पुलिस ने आशीष ठाकुर, श्रीकांत मित्तल, यशवर्धन पनवर, रजत शर्मा, सुमित गुप्ता समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, आरोपियों ने मई महीने में बैस से संपर्क किया. उन्होंने खूद की गर्ग ट्रेडिंग कंपनी होने की बात कहकर शेयर बाजार में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया. आरोपियों के झांसे में आकर बैस ने निवेश करना शुरू कर दिया. बैस ने करीब पांच महीने में कुल 28 लाख रुपये निवेश कर दिया. हालांकि, जब उन्हें अपने निवेश के बदले अपेक्षित लाभ नहीं मिला और कथित धोखाधड़ी का संदेह हुआ, तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की. शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे