रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

खर्रा नहीं दिया तो सीने पर किया वार

खर्रा नहीं दिया तो सीने पर किया वार तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

मामूली बात पर जानलेवा हमला, बजाज नगर में वारदात

नागपुर.

खर्रा नहीं खिलाने पर नाराज एक व्यक्ति ने युवक के सीने पर धारदार वस्तु से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. यह वारदात बजाजनगर थाना क्षेत्र के काचीपुरा में 31 अक्टूबर की रात हुई. घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय सोहन गजेंद्र बावने के रूप में हुई है. पुलिस ने आरोपी गौरव मनोज कहार (36), निवासी काचीपुरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है. जानकारी के अनुसार, घटना की रात सोहन अपने घर जा रहा था. रास्ते में गौरव ने उसे रोककर खर्रा मांगा. सोहन ने अपने पास खर्रा नहीं होने की बात कही. इतना सुनते ही गौरव भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा. विवाद बढ़ने पर उसने सोहन को घूंसे मारे और फिर धारदार वस्तु से उसके सीने पर वार कर दिया. हमले में सोहन गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. घायल सोहन को तत्काल मेडिकल अस्पताल पहुंचाया गया. बजाजनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे