रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

शादी का झांसा, डिजिटल अरेस्ट का डर; महिला से 6.5 लाख ऐंठे

शादी का झांसा, डिजिटल अरेस्ट का डर; महिला से 6.5 लाख ऐंठे तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

नागपुर.

फेसबुक पर दोस्ती, शादी का वादा और फिर डिजिटल अरेस्ट का खौफ! साइबर ठग ने एक महिला को अपने जाल में फंसाकर उससे साढ़े छह लाख रुपये ऐंठ लिए. प्रतापनगर पुलिस ने कथित आरोपी रवि शर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पहले दोस्ती, फिर डर का खेल

पीड़ित महिला की फेसबुक पर रवि शर्मा नामक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी. आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया. इसके बाद वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन करने लगा. कुछ समय बाद उसने खुद को एक मामले में फंसा हुआ बताकर महिला को भी उस प्रकरण में फंसने का डर दिखाया. आरोपी ने महिला को डिजिटल अरेस्ट किए जाने का भय दिखाया और अलग-अलग बहाने बनाकर उससे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए. डर और भरोसे के इस खेल में महिला ने आरोपी को साढ़े छह लाख रुपये दे दिए.

बीमार पति के लिए रखी जमा-पूंजी भी गंवाई

महिला के पति बीमार है. ऐसे में उसने अपनी पूरी जमा-पूंजी आरोपी के हवाले कर दी. इसके बावजूद आरोपी की पैसों की मांग बंद नहीं हुई. लगातार रुपये मांगने पर महिला को संदेह हुआ. उसने जब अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपी ने उससे संपर्क तोड़ लिया. इसके बाद महिला को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ. उसने प्रतापनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश और प्रकरण की जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे