रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

होटल बुकिंग में छूट का झांसा, वकील से 26 हजार की ठगी

होटल बुकिंग में छूट का झांसा, वकील से 26 हजार की ठगी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
जुर्म PT24 टीम

चार लोगों पर मामला दर्ज, अदालत के आदेश पर कार्रवाई

नागपुर.

होटल में सस्ते दाम पर ठहरने और बुकिंग में भारी छूट दिलाने का झांसा देकर एक वकील से 26 हजार रुपये ठग लिए गए. मामले में नंदनवन पुलिस ने द पार्क प्रियवीरा हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर राहुल कुमार गुप्ता, मो. अली अंसारी और रिलेशनशिप मैनेजर माधुरी पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अदालत के निर्देश पर यह कार्रवाई की.

मेंबरशिप के नाम पर वसूले 26 हजार

शिकायतकर्ता एडवोकेट प्रदीप जायसवाल को संबंधित कंपनी की ओर से फोन आया था. उन्हें बताया गया कि कंपनी की मेंबरशिप लेने पर देश के बड़े होटलों में बेहद कम कीमत पर बुकिंग कराई जा सकती है. कंपनी की पॉलिसी समझाने के लिए उन्हें परिवार के साथ जगनाड़े चौक स्थित रिजेंटा होटल में बुलाया गया. वहां आरोपियों ने एक साल की मेंबरशिप के फायदे गिनाते हुए बड़े-बड़े होटलों में भारी रियायत मिलने का भरोसा दिलाया. उनकी बातों में आकर जायसवाल ने जुलाई 2022 में मेंबरशिप के लिए 26 हजार रुपये चुका दिए. मेंबरशिप लेने के बाद जब जायसवाल ने मसूरी और देहरादून में होटल बुकिंग कराने के लिए आरोपियों से संपर्क किया, तो वे टालमटोल करने लगे.बार-बार संपर्क करने के बावजूद होटल उपलब्ध कराने का वादा पूरा नहीं हुआ. इससे उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने मामले की छानबीन शुरू की. जायसवाल को कथित तौर पर पता चला कि कंपनी के नाम पर अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी की गई है. इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर अदालत का दरवाजा खटखटाया. अंततः अदालत के निर्देश पर नंदनवन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे