शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

सोशल मीडिया कमेंट पर संग्राम

जुर्म PT24 टीम

टिप देने के बहाने बुलाया, 8-10 युवकों ने किया हमला, दोनों गुट पर मामला दर्ज

नागपुर.

सोशल मीडिया पर एक कमेंट करना युवक को भारी पड़ गया. इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणी से भड़के दूसरे गुट ने कथित तौर पर हमला करने की साजिश रची और घटना की टिप देने के बहाने युवक को पारडी के हनुमान मंदिर चौक पर बुला लिया. युवक अपने दोस्त के साथ पहुंचा, लेकिन वहां पहले से घात लगाकर बैठे 8 से 10 युवकों ने उस पर हमला कर दिया. युवक के घायल होने की खबर मिलते ही उसके साथी भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. 28 अक्टूबर की रात हुई इस घटना से परिसर में तनाव फैल गया. पारडी पुलिस ने दोनों गुटों के खिलाफ दंगा और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कमेंट से भड़का गुस्सा, टिप का दिया बहाना!

पुलिस के अनुसार गोलू नामक युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कमेंट किया था. इस कमेंट से दूसरा गुट नाराज हो गया. विवाद को सुलझाने या बातचीत करने के बजाय आरोप है कि गोलू को एक घटना की टिप देने के बहाने पारडी के हनुमान मंदिर चौक पर बुलाया गया. गोलू अपने मित्र वीर के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचा. उसे अंदाजा भी नहीं था कि वहां उसके लिए पहले से हमले की तैयारी की गई है. गोलू के वहां पहुंचते ही 8 से 10 युवकों ने हमला करके उसे घायल कर दिया. हमले के बाद गोलू ने अपने साथियों को घटना की जानकारी दी. वह भी मौके पर पहुंच गए. इसके बाद विवाद ने और उग्र रूप ले लिया. गोलू के साथियों ने भी हमला करने वाले युवकों की पिटाई कर दी. दोनों गुटों के बीच हुई इस भिड़ंत से हनुमान मंदिर चौक परिसर में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया. घटना के बाद पारडी पुलिस ने गोलू की शिकायत पर दंगे का जबकि दूसरे गुट की शिकायत पर गोलू के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज किया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे