शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

रिश्ते शर्मसार! दो मासूमों से हुई दरिंदगी

जुर्म PT24 टीम

मौसी के बुढ़े देवर ने किया दुष्कर्म, पिता ही निकला नराधम, सक्करदरा-कपिल नगर में वारदात

नागपुर.

जिन रिश्तों से बच्चियों को सुरक्षा और भरोसे की उम्मीद होती है, उन्हीं रिश्तों के पीछे छिपे दरिंदों ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया. नागपुर में नाबालिग बच्चियों के साथ यौन शोषण की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं.सक्करदरा में 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसकी मौसी के 60 साल देवर ने दुष्कर्म किया जबकि कपिलनगर में 15 वर्षीय बालिका को उसके ही पिता पर तीन साल तक हवश का शिकार बनाया है.

चाय देने गई थी छात्रा, कमरे में बंद कर दरिंदगी का आरोप

सक्करदरा थाना क्षेत्र की पहली घटना 1 अक्टूबर की है. 16 वर्षीय छात्रा की शिकायत के अनुसाव वह अपनी मां और बुआ के साथ मौसी के घर गई थी. घर के निचले हिस्से में परिजन बैठकर चाय पी रहे थे, इसी दौरान मौसी ने छात्रा को पहली मंजिल पर कमरे में बैठे अपने देवर को चाय देने के लिए कहा. छात्रा जैसे ही चाय लेकर कमरे में पहुंची, आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया. वह छात्रा घसीटते हुए जबरन बिस्तर पर ले जाने लगा. छात्रा ने विरोध करते हुए उसे 'बड़े पापा आप यह क्या कर रहे हो' छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन आरोपी नहीं रुका. उसने छात्रा को जबरन पकड़कर कमरे में बंद कर लिया और उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद आरोपी ने छात्रा का हाथ मरोड़ा और किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डरी-सहमी छात्रा जब नीचे अपनी मां के पास पहुंची, तो बेहोश हो गई. भय के कारण उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी किसी को नहीं दी.

स्कूल में मिली जानकारी से टूटी चुप्पी

26 अक्टूबर को स्कूल में 'भारत सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत बच्चों को यौन अपराधों और उनसे बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही थी. इस दौरान मिले मार्गदर्शन से छात्रा को अपने साथ हुई घटना के बारे में परिजनों को बताने का साहस मिला. उसने घर पहुंचकर माता-पिता को एक अक्टूबर की घटना की पूरी जानकारी दी.इसके बाद परिजनों की मदद से सक्करदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

तीन साल तक बेटी का शोषण करने का आरोप

कपिलनगर थाना क्षेत्र की दूसरी घटना ने पिता-बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया. 15 वर्षीय बालिका ने अपने पिता पर जून 2023 से जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार जून 2023 में जब वह घर में अकेली थी, तब उसके पिता ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. इसके बाद भी वह उसका यौन शोषण करता रहा. पिता ने यह बात किसी को बताने पर मां और भाई को जान से मारने की धमकी दी. इसी भय के कारण बालिका लंबे समय तक चुप रही. 31 अक्टूबर को बालिका ने आखिरकार अपनी मां को अपने साथ हुए यौन शोषण की जानकारी दी. इसके बाद मां की मदद से कपिलनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पिता को गिरफ्तार किया है. दोनों घटनाओं ने बच्चियों की सुरक्षा और उनके भरोसेमंद पारिवारिक वातावरण पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

:::::::::::::::::::::::::::::::::::::

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे