सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 184 | Moderate 11:10 IST

सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन रीस्टार्ट करना क्यों जरूरी है, Android हो या iPhone

अपडेट के बाद फोन को एक बार रीस्टार्ट या रिबूट करना स्पीड और परफॉर्मेंस के लिए जरूरी बताया गया है।

सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन रीस्टार्ट करना क्यों जरूरी है, Android हो या iPhone तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

स्मार्टफोन आज हर काम में हमारा साथ देता है। कॉल, मैसेज, फोटो, सर्चिंग और ऑनलाइन पेमेंट, हर जगह उसकी जरूरत पड़ती है। छोटे-बड़े हर काम के लिए हम फोन पर निर्भर रहते हैं। इसलिए सारे काम ठीक से हों, इसके लिए फोन का परफॉर्मेंस अच्छा होना बहुत जरूरी है। फोन स्मूद और सही तरीके से चले, इसके लिए वक्त-वक्त पर सॉफ्टवेयर अपडेट करना भी जरूरी है।

जब भी कंपनी की तरफ से नया सिस्टम अपडेट आता है, यूजर्स उसे अपने फोन में इंस्टॉल करते हैं। कई बार यह पूरी प्रोसेस बैकग्राउंड में अपने आप हो जाती है और अपडेट पूरा होने के बाद डिवाइस खुद रीस्टार्ट भी हो जाता है। लेकिन कभी-कभी कुछ सामान्य अपडेट के बाद स्मार्टफोन अपने आप रिबूट नहीं होता। बहुत से यूजर्स इस बात पर ध्यान नहीं देते और फोन को खुद रीस्टार्ट किए बिना ही चलाते रहते हैं। इससे फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस पर असर पड़ सकता है, क्योंकि हर अपडेट के बाद कम से कम एक बार फोन रीस्टार्ट करना जरूरी होता है।

अब सवाल यह है कि अपडेट के बाद रीस्टार्ट क्यों जरूरी है। जब आप अपडेट के बाद फोन को रीस्टार्ट या रिबूट करते हैं, तो फोन के अंदरूनी सिस्टम को नई शुरुआत मिलती है। अपडेट इंस्टॉल होते वक्त डिवाइस में कई टेंपररी फाइल्स जमा हो जाती हैं, जिससे स्टोरेज और मेमोरी भर जाती है। अपडेट के बाद फोन रीस्टार्ट या रिबूट करने पर ये टेंपररी फाइल्स अपने आप डिलीट हो जाती हैं।

इसके अलावा फोन की रैम पूरी तरह खाली हो जाती है और प्रोसेसर फिर से नए सिरे से काम करने लगता है। इससे फोन की स्पीड पहले से बेहतर होती है, और फोन हैंग होने या ऐप्स क्रैश होने जैसी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। टेक एक्सपर्ट्स की राय है कि किसी भी बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद फोन रीस्टार्ट करना, कैशे मेमोरी क्लियर करना और नेटवर्क सेटिंग्स को एक बार चेक करना जरूरी होता है।

यह नियम सिर्फ एक तरह के फोन के लिए नहीं है। अपडेट के बाद रीस्टार्ट करने की यह बात Android फोन और iPhone, दोनों डिवाइस पर लागू होती है। यही नहीं, अगर आप टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप पीसी, स्मार्ट टीवी या हैंडहेल्ड गेमिंग कंसोल इस्तेमाल करते हैं, तो अपडेट के बाद इन्हें भी रिबूट करना जरूरी है।

बैटरी और सिस्टम की स्पीड पर भी असर पड़ सकता है। कई दिनों तक गैजेट्स को बंद किए बिना लगातार चलाने से बैकग्राउंड में चल रही प्रोसेस पर असर पड़ सकता है, और इसका सीधा असर बैटरी के इस्तेमाल और सिस्टम की स्पीड पर होता है। अपडेट के बाद जब आप डिवाइस को एक बार बंद करते हैं, तो नए सॉफ्टवेयर के सारे फीचर्स और बदलाव सिस्टम में ठीक से सेट हो जाते हैं।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे