वियतनाम में लॉन्च हुआ नया Poco X8s 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz OLED डिस्प्ले के साथ मिलेंगे दमदार
टेक कंपनी पोको ने वियतनाम में मिड-रेंज सेगमेंट का Poco X8s स्मार्टफोन लॉन्च किया है। यह Poco X8 सीरीज का 5वां स्मार्टफोन है।
टेक कंपनी पोको ने वियतनाम में अपना नया स्मार्टफोन Poco X8s लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा गया है। कंपनी की Poco X8 सीरीज में यह 5वां स्मार्टफोन है।
इससे पहले कंपनी इसी सीरीज के तहत Poco X8 Pro, X8 Pro Max, X8 और X8 Power स्मार्टफोन लॉन्च कर चुकी थी। उसके बाद अब कंपनी ने इसी सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ा है। नए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स क्या हैं, आगे उन्हीं की जानकारी दी गई है।
कीमत की बात करें तो Poco X8s दो रैम और स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, 8GB+256GB और 12GB+512GB। डिवाइस के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत VND 11,500,000 रखी गई है, यानी करीब 42 हजार रुपये। वहीं 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत VND 14,000,000 है, यानी करीब 51 हजार रुपये। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। पोको के इस नए स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर शुरू हो चुकी है।
डिस्प्ले की बात करें तो Poco X8s में 6.35-इंच का 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है, पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक जाती है और साइड बेजल्स 1.18mm के हैं।
प्रोसेसर के मामले में पोको का यह स्मार्टफोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 चिपसेट के साथ लॉन्च हुआ है। फोन 8 जीबी और 12 जीबी LPDDR5X रैम के साथ आता है, जबकि स्टोरेज के विकल्प 256 जीबी और 512 जीबी UFS 4.0 के हैं।
फोटोग्राफी के लिए पोको के इस स्मार्टफोन में 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। हैंडसेट में आगे की तरफ 32 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 16 पर आधारित हायपरओएस 3 पर चलता है और IP68 रेटिंग के साथ उपलब्ध है। फोन में 6,330mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 100W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
कनेक्टिविटी के मामले में पोको के इस फोन में 5G, वाईफाई 7, ब्लूटूथ 5.4, NFC और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट की सुविधा है। इसके अलावा फोन में इन्फ्रारेड ब्लास्टर दिया गया है और यह मेटल फ्रेम के साथ आता है।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।