सोने हुआ सस्ता: महीनेभर की सबसे बड़ी गिरावट, दिल्ली सराफा बाजार में 1000 रुपये टूटा भाव
त्योहारी सीजन में सोने के दाम में बड़ी गिरावट, ग्राहकों को राहत
त्योहारी सीजन शुरू होते-होते सोने के भाव में उतार-चढ़ाव लगातार देखने को मिल रहा है और मंगलवार को भारतीय सराफा बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली के सराफा बाजार में सोने का भाव 1,000 रुपये टूटकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया। यह पिछले एक महीने से ज्यादा समय की सबसे निचली सतह है। इससे पहले 7 अगस्त को लोकल बाजार में सोने का भाव 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा था।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव शाम तक 0.54 फीसदी यानी 818 रुपये गिरकर 1,51,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी दिन यह 1,52,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बुलियन मार्केट के मुताबिक बाजार में 24 कैरेट सोने का असल भाव 1,51,140 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का रेट 4,323.00 डॉलर प्रति औंस दर्ज हुआ है। वहीं गुडरिटर्न्स के हिसाब से 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
IBJA के मुताबिक आज सोने के दाम इस तरह रहे: 24 कैरेट सोना 150902 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 138226 रुपये प्रति 10 ग्राम, 18 कैरेट सोना 113177 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट सोना 82278 रुपये प्रति 10 ग्राम।
अलग-अलग शहरों में आज 24 कैरेट सोने का भाव प्रति 10 ग्राम एक जैसा 153170 रुपये रहा। इनमें मुंबई, पुणे, नाशिक, नागपुर, कोल्हापुर, जलगांव, सांगली और छत्रपती संभाजीनगर शामिल हैं।
इस गिरावट पर बात करते हुए इनवेस्टमेंट प्लेटफॉर्म मूडरेक्स के लीड क्वांट एनालिस्ट अक्षत सिद्धांत ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में संभावित बढ़ोतरी की आशंका की वजह से निवेशकों ने बिकवाली का रास्ता चुना। इसी वजह से इंटरनेशनल मार्केट में सोना गिरकर करीब 4,300 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जो लगातार तीसरे हफ्ते की गिरावट है। उन्होंने यह भी बताया कि क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतों से महंगाई की चिंता बढ़ गई है, जिसका सीधा असर सोने की मांग पर पड़ रहा है।
त्योहारी सीजन के दौरान सोने की खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए यह गिरावट राहत भरी खबर मानी जा रही है, क्योंकि पिछले कुछ हफ्तों से सोने के भाव में तेजी का रुख देखने को मिल रहा था।