मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 317 | Very Poor 18:37 IST

सीलबंद पार्सल में भी हुई सेंधमारी!

फ्लिपकार्ट के 4.26 लाख के मोबाइल और घड़ी गायब, दो कर्मचारी गिरफ्तार

नागपुर.

ऑनलाइन डिलीवरी के पार्सल से लाखों रुपये का माल चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पांचपावली इलाके में फ्लिपकार्ट के सीलबंद पार्सल से 9 मोबाइल और एक महंगी कलाई घड़ी गायब हो गई. चोरी हुए सामान की कीमत 4 लाख 26 हजार रुपये बताई जा रही है. हैरानी की बात यह है कि इस वारदात में उसी ट्रांसपोर्ट कंपनी के दो कर्मचारियों पर आरोप लगा है, जहां पार्सल की छंटाई और डिलीवरी की व्यवस्था की जाती है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शोएब अफसर हुसैन (28) और नजीर शेख (21) को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला बाबा बुद्धाजीनगर स्थित इलास्टिक रन यानी एन्टेक्स ट्रांसपोर्टेशन कंपनी के कार्यालय का है. यहां फ्लिपकार्ट से आने वाले पार्सल की छंटाई कर उन्हें ग्राहकों तक पहुंचाया जाता है. आरोपी करीब डेढ़ महीने से कंपनी में ऑफिस बॉय के तौर पर काम कर रहे थे. 24 अक्टूबर की रात कंपनी के अधिकारियों को मोबाइल का खाली डिब्बा मिला. इसके बाद कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जांच के दौरान 13 अक्टूबर की फुटेज में नजीर शेख कथित तौर पर सीलबंद पार्सल से मोबाइल निकालते हुए दिखाई दिया. इसके बाद मामले की पड़ताल तेज की गई. जांच में 9 मोबाइल और एक महंगी कलाई घड़ी चोरी होने की बात सामने आई. इन सभी सामानों की कीमत 4 लाख 26 हजार रुपये बताई गई है. इस घटना ने कंपनी के भीतर पार्सल की सुरक्षा और कीमती सामान की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

एरिया मैनेजर की शिकायत, पुलिस का एक्शन!

कंपनी के एरिया मैनेजर आयुष कोहली की शिकायत पर पांचपावली पुलिस ने मामला दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज और जांच के आधार पर पुलिस ने शोएब अफसर हुसैन और नजीर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया. अब पुलिस चोरी गए मोबाइल और घड़ी की बरामदगी के साथ ही मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

जीतेंद्र बोबडे पीआई पांचपावली थाना

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे