शिल्पा शेट्टी ने 'ऐसी मेरी Vibe' गाने पर डांस किया, सेलिब्रिटीज को चैलेंज दिया
कुणाल खेमू की फिल्म VIBE का गाना 'ऐसी मेरी Vibe' सोशल मीडिया पर छाया, अब शिल्पा शेट्टी भी इस डांस ट्रेंड में शामिल हुईं
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कुणाल खेमू की हाई-स्टेक्स एक्शन-कॉमेडी फिल्म VIBE इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। कुछ दिन पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स की वजह से लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई। इसी बीच फिल्म का एनर्जेटिक गाना 'ऐसी मेरी Vibe' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने में कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव का डांस परफॉर्मेंस देखने को मिला है, और रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर छा गया। अब कई लोग इस गाने की धुन पर थिरकते नजर आ रहे हैं। क्रिकेटर रोहित शर्मा के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी भी 'ऐसी मेरी Vibe' के इस फीवर में शामिल हो गई हैं।
शिल्पा शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वो VIBE के गाने 'ऐसी मेरी Vibe' पर जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। गाने की धुन पर थिरकते हुए उन्होंने इस ट्रेंड में हिस्सा लेकर अपनी खुद की 'Vibe' दिखाई है।
वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा शेट्टी ने कुणाल खेमू के काम की तारीफ की। उन्होंने "Bitten by the #VIBE bug" लिखते हुए फिल्म देखने के लिए उत्सुक होने की बात भी कही। खास बात यह रही कि उन्होंने प्रीति जिंटा को टैग करते हुए लिखा कि 'मैंने कर दिया' और इसके बाद जेनेलिया देशमुख को भी यह डांस करने का चैलेंज दे डाला।
इतना ही नहीं, शिल्पा शेट्टी ने वंशिका धीर की भी तारीफ की और स्पर्श श्रीवास्तव के डांस मूव्स की भी सराहना की। आखिर में उन्होंने सैफ अली खान की पत्नी करीना कपूर खान को टैग करते हुए उन्हें भी इस गाने पर थिरकते देखने की इच्छा जताई।
शिल्पा शेट्टी के इस मजेदार अंदाज की वजह से 'ऐसी मेरी Vibe' की क्रेज एक बार फिर देखने को मिली है। उनके इस डांस वीडियो की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।
कुणाल खेमू ने VIBE फिल्म को खुद लिखा और डायरेक्ट किया है। कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने Drongo Films के बैनर तले Amazon MGM Studios के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी. जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रही वंशिका धीर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। VIBE फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।