बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:25 IST

सायानी गुप्ता की डायरेक्शन डेब्यू फिल्म 'आसमानी' को दो महीने में १० इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में एंट्री

एक्ट्रेस सायानी गुप्ता की पहली शॉर्ट फिल्म 'आसमानी' को अमेरिका, कनाडा, जापान और भारत के दस फिल्म फेस्टिवल्स में जगह मिली और कई अवॉर्ड भी हाथ लगे।

सायानी गुप्ता की डायरेक्शन डेब्यू फिल्म 'आसमानी' को दो महीने में १० इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में एंट्री तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

एक्ट्रेस सायानी गुप्ता ने डायरेक्शन में उतरते ही दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ दी है। लेखक और डायरेक्टर के तौर पर उनकी पहली फिल्म 'आसमानी' को पिछले दो महीने में अमेरिका, कनाडा, जापान और भारत के कुल दस फिल्म फेस्टिवल्स में सिलेक्ट किया गया है। अलग-अलग इंटरनेशनल फेस्टिवल्स में इस फिल्म की तारीफ हो रही है और 'आसमानी' के नाम कई अवॉर्ड भी दर्ज हो चुके हैं।

सायानी की इस फिल्म ने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी अलग पहचान बनाई है। Washington DC South Asian Film Festival, Tokyo International Short Film Festival, India International Film Festival of Boston, Chicago South Asian Film Festival और Atlanta International Film Festival जैसे बड़े फेस्टिवल्स में इस फिल्म को चुना गया है।

भारत लौटने पर 'आसमानी' ने Bangalore International Short Film Festival के India Competition सेक्शन में भी अपनी जगह बनाई। इसी वजह से सायानी के इस पहले डायरेक्शन प्रोजेक्ट की चर्चा देश और विदेश दोनों जगह हो रही है।

फेस्टिवल्स में सिलेक्शन के साथ-साथ 'आसमानी' ने कई अवॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। 59th WorldFest Houston में फिल्म को REMI Special Jury Best Children/Family Film अवॉर्ड मिला। इसके अलावा Indie Meme Film Festival, Austin, US में Best Short Film - Audience Choice Award से भी इसे नवाजा गया।

इतना ही नहीं, Cannes Film Festival of the World में Best Children/Family Film अवॉर्ड के साथ-साथ कई और अवॉर्ड भी 'आसमानी' अपने नाम कर चुकी है।

'आसमानी' की कहानी एक जोशीली दादी-पोती की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमती है। इन दोनों के साथ रहने वाली पावर ब्लू कार भी कहानी में अहम रोल निभाती है। प्यार, बिछड़ना और दोस्ती जैसी भावनाओं को छूने वाली यह कहानी अलग-अलग कल्चर और देशों के दर्शकों के दिल को छू रही है।

अलग-अलग देशों के स्क्रीनिंग रूम में 'आसमानी' को मिल रहा रिस्पॉन्स इस बात की झलक देता है कि फिल्म की कहानी कितनी यूनिवर्सल है।

एक्ट्रेस के तौर पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के बाद सायानी गुप्ता ने अब 'आसमानी' के जरिए कैमरे के पीछे की जिम्मेदारी संभाली है। लेखक और डायरेक्टर के तौर पर यह उनका पहला प्रयास है, और इस डेब्यू शॉर्ट फिल्म को मिल रहा इंटरनेशनल रिस्पॉन्स उनके लिए बड़ी बात है।

फिलहाल 'आसमानी' अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल्स का सफर तय कर रही है, और सायानी गुप्ता के इस डायरेक्शन डेब्यू को इंटरनेशनल लेवल पर भी दिलचस्पी से देखा जा रहा है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे