बुधवार, 16 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
22:41 IST

सक्करदरा में गलतफहमी में तलवार से गर्दन काटने का प्रयास

सक्करदरा में गलतफहमी में तलवार से गर्दन काटने का प्रयास
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

नागपुर के सक्करदरा थाना क्षेत्र में गलतफहमी के कारण एक युवक की गर्दन काटने का प्रयास किया गया है. ताजाबाद के सिंधीबन कॉलोनी में हुई इस घटना में मो. शाकीर मो. इकबाल को चोटें आई हैं. सूत्रों के अनुसार, शाकीर अपने दिए हुए पैसे वापस लेने के लिए शेख सोहेल के पास पहुंचा था. वहां कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था. इसी दौरान आरोपी सय्यद खानु उर्फ पटेल और सय्यद सरदार उर्फ यूनूस को गलतफहमी हुई कि शाकीर झगड़ा करने के इरादे से आया है. दोनों ने शाकीर को पकड़ लिया. सरदार उर्फ यूनूस घर से तलवार लेकर आया और जान से मारने की धमकी देते हुए शाकीर की गर्दन पर वार कर दिया. शाकीर ने हाथ आगे कर तलवार का वार रोकने का प्रयास किया. इस प्रयास में उसके बाएं हाथ के अंगूठे में गंभीर चोट आ गई. दूसरा वार होने से पहले शेख सोहेल ने बीच-बचाव किया और विवाद शांत कराया. दोनों आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए. शाकीर का अस्पताल में उपचार चल रहा है. सक्करदरा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.आरोपी खानु उर्फ पटेल के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामला दर्ज है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे