शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
05:29 IST

रिलायन्स पावर पर ED की कार्रवाई, 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायन्स पावर लिमिटेड पर विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में ED ने 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

रिलायन्स पावर पर ED की कार्रवाई, 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

अनिल अंबानी की कंपनी रिलायन्स पावर लिमिटेड पर प्रवर्तन निदेशालय यानी ED ने बड़ी कार्रवाई की है। विदेशी मुद्रा नियमों के कथित उल्लंघन के मामले में ED ने कंपनी की 2032.81 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। अनिल अंबानी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं और रिलायन्स पावर के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

इस कार्रवाई में कंपनी की पूरी मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी सासन पावर लिमिटेड के 2026.65 करोड़ रुपये के शेयर शामिल हैं। इसके अलावा कुल 6.16 करोड़ रुपये का बैंक बैलेंस भी इसमें आता है। मतलब यह कि कंपनी फिलहाल 2026.65 करोड़ रुपये के इन शेयरों और 6.16 करोड़ रुपये के बैंक बैलेंस का इस्तेमाल नहीं कर सकती।

रिलायन्स पावर ने 12 अक्टूबर को एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) की धारा 37A(1) के तहत आदेश मिला है। फाइलिंग के मुताबिक ED की यह कार्रवाई 2006 में जारी किए गए फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड्स (FCCBs) और 2008 में सिंगापुर की एक सब्सिडियरी के जरिए की गई विदेशी निवेश से जुड़ी है।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, "यह आदेश 2006 में यानी 20 साल पहले जारी किए गए फॉरेन करेंसी कन्वर्टिबल बॉन्ड और 2008 में (यानी 18 साल पहले) सिंगापुर की एक सब्सिडियरी में किए गए विदेशी निवेश से जुड़ा है, जिसके लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई थीं। यह जब्ती की कार्रवाई मुख्य रूप से कंपनी की पूरी मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी सासन पावर लिमिटेड में कंपनी के शेयरों से जुड़ी है। ये शेयर पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पक्ष में एक सुरक्षा व्यवस्था के तहत 10 साल से ज्यादा समय से पहले ही गिरवी रखे हुए हैं। इसके अलावा कंपनी के कुछ बैंक बैलेंस भी इसमें शामिल हैं।"

अब बात शेयरों की। रिलायन्स पावर के शेयर इस साल अब तक 42 प्रतिशत और पिछले एक साल में 55 प्रतिशत गिर चुके हैं। बुधवार को दोपहर 3 बजे रिलायन्स पावर का शेयर 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19.9 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में निवेश बाजार के जोखिम के अधीन है, इसलिए निवेश से पहले प्रमाणित निवेश सलाहकार से सलाह लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे