मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
17:42 IST

गवसी मानापूर में भीषण सड़क हादसा ,ट्रक की टक्कर से 3 की मौके पर मौत

4-5 साल का बच्चा ICU में भर्ती

गवसी मानापूर में भीषण सड़क हादसा ,ट्रक की टक्कर से 3 की मौके पर मौत

नागपुर। गवसी मानापूर, वर्धा रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा शामिल बताया जा रहा है।

हादसे में 4 से 5 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल विवेकानंद हॉस्पिटल, खापरी में भर्ती कराया गया, जहां उसका ICU में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान और हादसे की वास्तविक वजह की जानकारी पुलिस जांच के बाद सामने आएगी।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे