गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
PT24 खास खबर

रेप के बाद महिला के पति को भेजा वीडियो

रेप के बाद महिला के पति को भेजा वीडियो
एआई निर्मित चित्र
PT24 टीम

संपर्क तोड़ने पर आरोपी की शर्मनाक हरकत, बेकरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

नागपुर.

पहले जान-पहचान बढ़ाई, फिर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा. महिला ने जब आरोपी से दूरी बना ली, तो उसने बदला लेने के लिए सारी हदें पार कर दीं. महिला का अश्लील वीडियो सीधे उसके पति के व्हाट्सएप पर भेज दिया. इस घटना से महिला और उसका परिवार सकते में है. मामले में सीताबर्डी पुलिस जांच कर रही है. आरोपी की पहचान भंडारा निवासी 32 वर्षीय पीर मोहम्मद रजा के रूप में हुई है.

पीड़ित 30 वर्षीय महिला होटल संचालित करती है, जबकि आरोपी की बेकरी है. व्यावसायिक परिचय के चलते दोनों पिछले दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे. इसी दौरान आरोपी ने महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर उससे बातचीत शुरू की. शिकायत के अनुसार, मई 2025 में महिला अपने परिजनों से मिलने नागपुर आई थी. इसी दौरान आरोपी ने उसे सीताबर्डी के लोहा पुलिया के पास मिलने बुलाया. वहां से महिला को आनंद टाकीज चौक स्थित एक होटल में ले गया. वहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. अगस्त 2025 में महिला दोबारा नागपुर आई, तब आरोपी उसे फिर होटल में ले गया. इस दौरान भी उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए. उसने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे परेशान करने लगा.

महिला ने तोड़ा संपर्क, तो पति को भेजा वीडियो

आरोपी की धमकियों से परेशान होकर महिला ने उससे संपर्क खत्म कर लिया. 25 अक्टूबर 2026 को आरोपी ने कथित तौर पर महिला के पति के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज दिया. पति ने जब महिला से इस बारे में सवाल किया, तो उसने अपने साथ हुई पूरी घटना बताई. इसके बाद महिला ने भंडारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच सीताबर्डी पुलिस को सौंप दी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

#नागपुर#PT24#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे