रणबीर कपूर ने 'रामायण' पर 500 से ज्यादा स्कूलों के छात्रों से की बात
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
JioHotstar के 'हर युग में राम' कार्यक्रम में रणबीर कपूर, नितेश तिवारी, रवि दुबे और नमित मल्होत्रा ने देशभर के करीब 20,000 विद्यार्थियों से संवाद किया।
मुंबई, 28 अक्टूबर 2026: रामायण के शाश्वत मूल्यों को नई पीढ़ी के और करीब लाने के मकसद से JioHotstar ने देशभर के करीब 20,000 विद्यार्थियों को एक खास मंच पर जोड़ा। इस मंच का नाम था 'हर युग में राम: युवा नेतृत्वकर्त्यांशी एक संवाद'। यह कार्यक्रम नमित मल्होत्रा के 'रामायण' और I.I.M.U.N. (India's International Movement to Unite Nations) संस्था के सहयोग से हुआ।
इस कार्यक्रम में अभिनेता रणबीर कपूर, निर्देशक नितेश तिवारी, अभिनेता रवि दुबे और निर्माता नमित मल्होत्रा मौजूद थे। विद्यार्थियों ने रामायण के चिरंतन मूल्यों, उसके जाने-माने किरदारों और उनके फैसलों व रिश्तों की आज के दौर में अहमियत पर खुलकर बात की।
कश्मीर से कन्याकुमारी तक, 18 शहरों के 500 से ज्यादा स्कूल इसमें शामिल हुए। इससे देश के अलग-अलग हिस्सों की युवा आवाजें एक जगह जुड़ीं। मुख्य संवाद मुंबई में I.I.M.U.N. के मुख्यालय में हुआ, जहां करीब 150 विद्यार्थी नेता सामने मौजूद थे। देशभर के अलग-अलग स्कूलों से हजारों विद्यार्थी अपनी क्लास से वर्चुअल तरीके से जुड़े थे।
इस खास संवाद को एक विशेष एपिसोड की शक्ल दी गई है, जो सिर्फ JioHotstar पर स्ट्रीम होगा। इसके जरिए यह चर्चा पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचेगी। यह एपिसोड 1 नवंबर से देखा जा सकेगा।
विद्यार्थियों ने रामायण की प्रचलित व्याख्याओं से आगे जाकर कई सोचने पर मजबूर करने वाले और दिलचस्प सवाल पूछे। इनमें थे: "रामायण का असली नायक कौन है?", "अगर भगवान राम से सीधे मिलने का मौका मिले तो आप क्या पूछेंगे?", "रामायण के किस किरदार को आप अपना दोस्त चुनेंगे?" और "राम, सीता और लक्ष्मण में से किसका सफर आपको सबसे ज्यादा चुनौतीभरा लगता है?"
इन चर्चाओं से प्रेम, दोस्ती, कर्तव्य, साहस, क्षमा और त्याग जैसे मूल्यों पर अर्थपूर्ण बातचीत हुई। साथ ही यह समझने का मौका भी मिला कि रामायण के मूल्य आज के युवा भारतीयों की जिंदगी में कितने अहम हैं।
'रामायण: पार्ट वन' में भगवान राम की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर के लिए यह संवाद इस बात को जानने का अच्छा मौका था कि भारतीय सांस्कृतिक चेतना में गहरे बसे इस चरित्र को नई पीढ़ी किस नजरिए से देखती है। रणबीर कपूर ने अपना अनुभव बताते हुए कहा, "राम की कहानी पीढ़ियों से हमारे जीने का हिस्सा रही है और उनकी भूमिका निभाना मेरे लिए बेहद विनम्र और भावुक करने वाला अनुभव है। इस संवाद की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि मुझे युवाओं के नजरिए से उनकी यह कहानी सुनने और समझने का मौका मिला। इससे मुझे फिर महसूस हुआ कि हर पीढ़ी राम से अलग-अलग तरीके से जुड़ सकती है, फिर भी उनके सफर में कुछ ऐसा जरूर होता है जो बेहद अपना और जाना-पहचाना लगता है।"
'रामायण' के निर्माता नमित मल्होत्रा ने कहा, "रामायण ने हमें पीढ़ियों से ऐसी कहानियां, मूल्य और सीख दी हैं, जो आज भी हमारा मार्गदर्शन करती हैं। जब हम इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर ला रहे हैं, तब युवाओं का इन मूल्यों को जानना, समझना और इनसे अपना रिश्ता खोजना उतना ही जरूरी है। इस संवाद को खास बनाने वाली चीज विद्यार्थियों की उत्सुकता, उनकी ईमानदारी और उनका नजरिया थी। हजारों साल से हमारे बीच मौजूद यह कहानी आज भी नई पीढ़ी से उतनी ही गहराई से जुड़ती है, यह देखना हैरान करने वाला है।"
निर्देशक नितेश तिवारी ने कहा, "रामायण की समृद्धि इसी में है कि इसके भव्य और विराट प्रसंगों के साथ-साथ इसके किरदार बेहद इंसानी फैसलों और भावनाओं से गुजरते हैं। फिल्म बनाने वालों के तौर पर इस कहानी को नई पीढ़ी के लिए पर्दे पर लाते समय उसका वही भावनात्मक सच बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी थी। विद्यार्थियों को इन किरदारों पर सवाल उठाते, उनके फैसलों पर सोचते और अपने नजरिए से उनकी व्याख्या करते सुनना इस बात की सुंदर याद दिलाता है कि यह कहानी आज भी इतनी प्रासंगिक और जीवंत क्यों है।"
लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले रवि दुबे ने कहा, "लक्ष्मण की भूमिका करने से मुझे एक ऐसे रिश्ते को समझने का मौका मिला, जिसकी नींव निष्ठा, प्रेम और कर्तव्य के प्रति अटूट समर्पण पर टिकी है। इस संवाद के दौरान मेरे लिए सबसे दिलचस्प बात यह थी कि युवा इन रिश्तों और फैसलों को अपने अनुभवों की नजर से कैसे देखते हैं। उनके विचारों की वजह से मुझे भी लक्ष्मण के किरदार को एक नए नजरिए से देखने का मौका मिला और इस पहल का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद सार्थक अनुभवों में से एक था।"
'हर युग में राम' JioHotstar, 'रामायण' के निर्माताओं और I.I.M.U.N. की साझा पहल है। इसका मकसद भारत की सांस्कृतिक विरासत और शाश्वत मूल्यों पर अलग-अलग पीढ़ियों के बीच अर्थपूर्ण संवाद को बढ़ावा देना है। प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से फिल्म के कलाकारों और निर्माताओं को हजारों विद्यार्थियों से जोड़ने वाली यह पहल रामायण की निरंतर प्रासंगिकता का उत्सव मनाती है और युवाओं को अपने सवालों और विचारों के जरिए इसकी सीख समझने के लिए प्रेरित करती है।
JioHotstar के लिए तैयार किया गया यह विशेष एपिसोड 1 नवंबर से सिर्फ JioHotstar पर स्ट्रीम होगा, जिसके जरिए यह अनोखा संवाद देशभर के दर्शकों तक पहुंचेगा।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।