दीपोत्सव विशेष सभी पाठकों को रोशनी के त्योहार की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

रविवार, 8 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना: 9 लाख रुपये लगाने पर हर महीने 5,550 रुपये ब्याज

पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना: 9 लाख रुपये लगाने पर हर महीने 5,550 रुपये ब्याज तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

पोस्ट ऑफिस की मासिक आय योजना में एकमुश्त रकम लगाने पर हर महीने तय ब्याज मिलता है। अभी इस पर सालाना 7.4 प्रतिशत ब्याज है और पांच साल बाद पूरी रकम लौट आती है।

जिनके पास बचत या जमा पूंजी है और जो बिना किसी जोखिम के हर महीने पक्की कमाई चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस की एक योजना काम की है। इसे पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना कहते हैं। इसमें पैसा सुरक्षित रहता है और घर बैठे हर महीने आमदनी होती रहती है।

इस योजना में एकमुश्त रकम जमा करनी होती है। उसके बाद हर महीने तय ब्याज खाते में आता है। योजना की मियाद 5 साल की है, यानी 5 साल पूरे होने पर जमा की हुई पूरी रकम सुरक्षित वापस मिल जाती है। फिलहाल इस योजना पर सालाना 7.4 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है।

अब एक उदाहरण देखिए। मान लीजिए किसी ने इस योजना में कुल 9 लाख रुपये लगाए। तब हिसाब इस तरह बैठता है:

कुल निवेश: 9,00,000 रुपये। सालाना ब्याज दर: 7.4 प्रतिशत। हर महीने मिलने वाला ब्याज: 5,550 रुपये। एक साल में कुल ब्याज: 66,600 रुपये। 5 साल में मिलने वाला कुल ब्याज: 3,33,000 रुपये। 5 साल बाद मियाद पूरी होने पर वापसी: 9,00,000 रुपये का पूरा मूलधन।

यानी 9 लाख रुपये लगाने वाला 5 साल में ब्याज के रूप में 3,33,000 रुपये अलग से कमाता है और उसका मूलधन जस का तस लौट आता है।

कई लोग पूछते हैं कि क्या मियाद के बीच में पैसा निकाला जा सकता है। जवाब है हां। अचानक पैसों की जरूरत पड़े तो पांच साल की मियाद खत्म होने से पहले भी रकम निकाली जा सकती है। लेकिन नियम यह है कि खाता खोलने के बाद कम से कम एक साल गुजरने पर ही पैसा निकल सकता है। इसके अलावा मियाद से पहले खाता बंद करने पर जुर्माना लग सकता है।

यह योजना उन लोगों के लिए ठीक बताई गई है जो शेयर बाजार या म्यूचुअल फंड जैसे जोखिम से बचना चाहते हैं। जो अपनी मेहनत की कमाई सुरक्षित रखते हुए हर महीने का एक तय खर्च चलाते रहना चाहते हैं, उन्हें भी इससे सहूलियत होगी। रिटायरमेंट के बाद के वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह खास तौर पर फायदेमंद हो सकती है, जिन्हें घर के खर्च के लिए हर महीने रकम की जरूरत रहती है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे