शनिवार, 10 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
15:30 IST

पढ़ाई में AI का सहारा: बच्चों के लिए फायदा या नुकसान?

AI टूल्स बच्चों की पढ़ाई का हिस्सा बन गए हैं, पर सवाल यह है कि वे सीख रहे हैं या सिर्फ काम निपटा रहे हैं।

पढ़ाई में AI का सहारा: बच्चों के लिए फायदा या नुकसान? तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

आजकल बच्चों के बस्ते में किताबों के साथ-साथ मोबाइल में AI टूल्स भी होते हैं। कोई सवाल अटका तो AI से पूछ लिया, नोट्स चाहिए थे तो वहीं से बनवा लिए। इससे वक्त बचता है और पढ़ाई के नए रास्ते भी खुलते हैं। लेकिन असली सवाल यह है कि AI बच्चों को सिखा रहा है या सिर्फ उनका काम निपटा रहा है?

AI का इस्तेमाल जैसे-जैसे बढ़ रहा है, यह सवाल भी तेजी से उठ रहा है कि क्या बच्चे पूरी तरह AI पर निर्भर होते जा रहे हैं। इसकी वजह से उनकी सोचने, समझने और याद रखने की क्षमता घट रही है। कुछ रिसर्च में भी यह बात सामने आई है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल से होमवर्क के नंबर तो बढ़े हैं, लेकिन परीक्षा के नंबर तेजी से गिर रहे हैं। यह बड़ी चिंता की बात है।

जवाब मिल जाना और सीख लेना, दोनों एक चीज नहीं हैं। दिक्कत तब शुरू होती है जब बच्चा सवाल को समझने की कोशिश किए बिना सीधे AI से जवाब मांग लेता है। असाइनमेंट तो पूरा हो जाता है, पर जरूरी नहीं कि विषय की समझ भी बढ़े। ऊपर से अगर AI के जवाब को बिना जांचे सही मान लिया जाए, तो गलत बात याद रह जाने का खतरा भी रहता है। कुछ रिसर्च यह भी कहती हैं कि AI की मदद का असर हर बच्चे और हर विषय पर एक जैसा नहीं पड़ता।

जब बच्चा न जवाब को समझता है, न उसे परखता है, न अपने शब्दों में लिखता है और सीधे जमा कर देता है, तब खुद सोचने और सवाल हल करने की आदत कमजोर पड़ने लगती है। जवाब मिलना एक बात है और उसे समझना बिल्कुल अलग बात है।

तो फिर AI का इस्तेमाल कैसे किया जाए? इसे पढ़ाई का विकल्प नहीं, मददगार बनाइए। पहले खुद किताब से पढ़ें। जो हिस्सा समझ न आए, सिर्फ वही AI से पूछें। इसके बाद AI बंद करके अपने शब्दों में जवाब लिखें और सवाल हल करके देखें। AI से मिली जानकारी को किताब या किसी भरोसेमंद स्रोत से जांचें।

AI न पूरी तरह अच्छा है, न पूरी तरह बुरा। फर्क इससे नहीं पड़ता कि वह इस्तेमाल हो रहा है, फर्क इससे पड़ता है कि बच्चा उसे सीखने के लिए इस्तेमाल कर रहा है या सिर्फ काम जल्दी निपटाने के लिए। अगर वह सवाल समझने, प्रैक्टिस करने और अपनी गलतियां सुधारने में मदद करता है, तो पढ़ाई अच्छी होगी। लेकिन अगर सोचने और मेहनत करने की जगह हर चीज के लिए AI ही सहारा बन गया, तो सीखने पर उसका असर पड़ेगा।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे