कैफे में नाबालिग छात्रा पर हुआ रेप
शादी का झांसा देकर बनाया शिकार, नंदनवन में मामला दर्ज
नागपुर.
शादी का झांसा देकर नाबालिग को ब्लैकमेल करके कैफे में बलात्कार किया गया है. नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी समीर शेख (20) बड़ा ताजाबाद, सक्करदरा है. पीड़ित 17 वर्षीय नाबालिग बाहरवी की छात्रा है. उसके एक सहेली की समीर से दोस्ती है. उस सहेली ने छात्रा से एक साल पहले समीर से बात करने लिए मोबाइल मांगा था.
सहेली ने छात्रा के मोबाइल से समीर से बात की थी. इस वजह से समीर के पास छात्रा का मोबाइल नंबर आ गया था. इसके बाद से वह छात्रा से बात करने लगा. उसने छात्रा को उसकी सहेली को भुलवश 'प्रपोज' किए जाने का बताया. समीर ने छात्रा को बताया कि वह उससे ही प्रेम करता है. उसने शादी का झांसा देकर छात्रा से दोस्ती की. छात्रा के साथ फोटो भी खिंचे. इन फोटो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. छात्रा की शिकायत के अनुसार 29 जुलाई की दोपहर समीर उसे भांडे प्लॉट चौक के एक कैफे में ले गया. वहां उसने छात्रा से जबरण शारीरिक संबंध बनाए. यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. जिससे छात्रा घबरा गई. भयभीत होने से छात्रा ने घटना किसी को नहीं बताई.
इसके बाद से समीर छात्रा को परेशान करने लगा. छात्रा ने त्रस्त होकर अपने पिता को आपबित बताई. उन्होंने चैतन्य एनजीओ की प्रमुख सुनिता ठाकरे को घटना की जानकारी दी. 4 अक्तूबर की दोपहर समीर छात्रा के घर आया. उसके पास प्रेगनेंस कीट था. वह छात्रा को प्रेगनेंसी की जांच करने के लिए बोलने लगा. छात्रा ने चैतन्य एनजीओ की अध्यक्ष सुनिता ठाकरे और उपाध्यक्ष मो. हाफीस साबरी की मदद से नंदनवन थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने रेप तथा पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है. प्रकरण सामने आते ही नंदनवन पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने के लिए भांडे प्लाट चौक स्थित कैफे पर पहुंची. वहां करीब 15 केबीन में थे. सभी में युवक-युवतियां दुबके हुए थे. कैफे की आड़ में सबकुछ चलाया जा रहा था. इसी केबीन में छात्रा को हवश का शिकार बनाया गया था. पुलिस को देखते हुए केबीन में दुबके युवक-युवतियां भाग खड़े हुए. मामला दर्ज होने के बाद से समीर फरार है.