रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

नागपुर: अतिक्रमण हटाने रोज 100 किमी सफाई का प्लान, मनपा-पुलिस साथ मिलकर करेंगे कार्रवाई

नागपुर: अतिक्रमण हटाने रोज 100 किमी सफाई का प्लान, मनपा-पुलिस साथ मिलकर करेंगे कार्रवाई तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
शहर PT24 टीम

नागपुर में बढ़ते अतिक्रमण और ट्रैफिक-सुरक्षा की समस्या से निपटने के लिए मनपा और पुलिस ने संयुक्त सख्त फैसला लिया है।

नागपुर शहर में लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण और उससे पैदा हो रही ट्रैफिक और पब्लिक सेफ्टी की परेशानियों को देखते हुए मनपा और पुलिस प्रशासन ने मिलकर सख्त रुख अपनाने का फैसला किया है। रविवार को हुई मनपा-पुलिस की संयुक्त बैठक में यह तय हुआ कि शहर के फुटपाथ, अनधिकृत बाजारों और पब्लिक जगहों पर बार-बार अतिक्रमण करने वालों पर सिर्फ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

यह बैठक पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता में और मनपा कमिश्नर डॉ. विपीन इटनकर की मौजूदगी में हुई। इसमें अतिक्रमण पर कंट्रोल और क्राइम रोकने से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए। तय हुआ है कि दखलपात्र अपराध और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने के कानून के तहत नियम बार-बार तोड़ने वालों पर केस दर्ज किए जाएंगे। सबसे बड़ा फैसला यह रहा कि मनपा के 10 जोन में से हर जोन में रोज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में करीब 100 किलोमीटर के अतिक्रमित इलाके को हर दिन साफ करने का टारगेट रखा गया है।

बैठक में पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटील ने महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि फुटपाथ से अतिक्रमण हटाकर उन्हें पैदल चलने वालों के लिए पूरी तरह सुरक्षित और खुला रखा जाना चाहिए। शहर के मुख्य रास्तों के चौराहों पर अच्छी पार्किंग व्यवस्था और प्लान बनाने पर भी जोर दिया गया। साथ ही ई-रिक्शा और ऑटो-रिक्शा के लिए तय जगह बनाने और रोड पर सिलिंडर रखकर खतरनाक हरकतें करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

मनपा कमिश्नर डॉ. विपीन इटनकर ने बैठक में महापालिका के 'मिशन 100 डे' प्रोग्राम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह मुहिम पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आगे बढ़ाई जाएगी और शुरुआती स्टेज में मुख्य चौराहों, बड़े अवैध बाजारों, फुटपाथ और मुख्य सड़कों पर हुए अतिक्रमण को टारगेट किया जाएगा।

बैठक में पुलिस सह-कमिश्नर नवीनचंद्र रेड्डी, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर राजेंद्र दाभाडे और वसंत परदेशी, मनपा के अतिरिक्त कमिश्नर अंकित और मिलिंद मेश्राम, डेप्युटी कमिश्नर मंगेश खवले के साथ मनपा के सभी असिस्टेंट कमिश्नर और पुलिस डिपार्टमेंट के सभी डेप्युटी कमिश्नर मौजूद थे।

बैठक में स्कूल-कॉलेज के 100 मीटर के दायरे में अवैध पान की दुकानों और अतिक्रमण पर फौरन और सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। स्टूडेंट्स की सेफ्टी और एजुकेशनल एरिया के आसपास डिसिप्लिन बनाए रखने के लिए इस इलाके को खास तौर पर प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रशासन ने यह भी साफ किया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमों के हिसाब से ही होगी। कार्रवाई से पहले नियम के मुताबिक अनधिकृत विक्रेताओं को नोटिस देने, कार्रवाई की जानकारी देने के लिए उनके साथ मीटिंग करने और संबंधित लोकल पुलिस स्टेशन के साथ तालमेल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

#नागपुर#शहर#PT24#Civic#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे