गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
01:26 IST

मुंब्रा की 19 साल की नमीरा खान ATS की रडार पर, पासपोर्ट में गड़बड़ी का शक

मुंब्रा की एक युवती नए पासपोर्ट में पुराना पासपोर्ट छिपाने के शक में ATS के निशाने पर आ गई है, उसके पिता का सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से पुराना कनेक्शन बताया जा रहा है।

मुंब्रा की 19 साल की नमीरा खान ATS की रडार पर, पासपोर्ट में गड़बड़ी का शक
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

मुंबई के मुंब्रा इलाके में रहने वाली 19 साल की नमीरा तारिक खान महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते यानी ATS के तपास के दायरे में आ गई है। मामला उसके पासपोर्ट से जुड़ा है, और इसी वजह से पुलिस की नजर उस पर पड़ी। लेकिन जांच के दौरान एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है, नमीरा के पिता तारिक खान का नाम इंडियन मुजाहिदीन यानी IM और प्रतिबंधित संगठन सिमी यानी SIMI से जुड़े मामलों में भी सामने आया है।

ATS की शुरुआती जांच के बाद मुंब्रा पुलिस ने नमीरा तारिक खान के खिलाफ पासपोर्ट कानून की धारा 12(1)(ब) और BNS की धारा 318(2), 212 और 3(5) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस अब उसके पुराने और नए, दोनों पासपोर्ट, उसके विदेश दौरों और फरार पिता के साथ उसके मुमकिन संबंधों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

जांच में शुरुआती जानकारी के मुताबिक मुंब्रा में रहने वाली नमीरा तारिक खान ने अधूरी जानकारी देकर नया पासपोर्ट बनवा लिया था। ATS को पता चला कि नमीरा के पास पहले से ही उत्तर प्रदेश के लखनऊ से जारी एक पासपोर्ट मौजूद था। नया पासपोर्ट बनवाते वक्त पुराने पासपोर्ट की जानकारी देना जरूरी होता है, लेकिन आरोप है कि नमीरा ने अपने पुराने पासपोर्ट की डिटेल छिपाकर मुंब्रा से नया पासपोर्ट हासिल कर लिया। यह बात सामने आने के बाद ATS ने उसके पुराने पासपोर्ट और विदेश यात्राओं से जुड़ी जानकारी की पड़ताल शुरू कर दी।

जांच के दौरान नमीरा के पिता तारिक खान का नाम इंडियन मुजाहिदीन और सिमी से जुड़े मामलों में सामने आने के बाद ATS ने इस केस को और गंभीरता से लिया। तारिक खान के खिलाफ अब तक तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। पहला मामला 2001 का है, जिसमें उन पर प्रतिबंधित संगठन सिमी से जुड़े होने का आरोप था। इसके बाद 2006 में मुंबई क्राइम ब्रांच ने उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून यानी UAPA के तहत केस दर्ज किया। फिर 2011 में उन पर नकली करेंसी से जुड़े एक और मामले में भी UAPA की सख्त धाराएं लगाई गईं। तारिक खान 2011 के बाद से देश छोड़कर फरार हैं, और जांच एजेंसियों को शक है कि वे किसी खाड़ी देश में छिपे बैठे हैं। ATS अब नमीरा के पुराने पासपोर्ट और विदेश यात्राओं की पड़ताल कर रही है। नमीरा नाबालिग थी तभी उसके पास लखनऊ से जारी पासपोर्ट था, और इसी पासपोर्ट पर उसने 2014 और 2016 में खाड़ी देशों की यात्रा की थी।

जांच एजेंसियों को शक है कि इन्हीं यात्राओं के दौरान नमीरा अपने फरार पिता से मिली होगी। हालांकि यह मामला अभी जांच के दायर में है, और एजेंसियां उसकी विदेश यात्राओं के रिकॉर्ड और बाकी जानकारी खंगाल रही हैं।

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही नमीरा के नए पासपोर्ट की जानकारी सामने आई और ATS ने जांच तेज की, उसकी मां शबाना भी लापता हो गईं। ATS अब नमीरा, उसकी मां शबाना और फरार पिता तारिक खान, तीनों के बीच मुमकिन संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नमीरा ने पुराने पासपोर्ट की जानकारी और अपनी विदेश यात्राओं का मकसद छिपाकर नया पासपोर्ट आखिर क्यों बनवाया।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे