रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

किया कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही: 1 अगस्त 2026 से खरीदारों को बैटरी पर 15 साल की वॉरंटी

किया कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही: 1 अगस्त 2026 से खरीदारों को बैटरी पर 15 साल की वॉरंटी तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

किया इंडिया ने कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही की हाई वोल्टेज बैटरी के लिए 15 साल की वॉरंटी का ऐलान किया है, पुराने ग्राहक भी शुल्क देकर इसका फायदा उठा सकते हैं।

किया इंडिया ने अपनी इलेक्ट्रिक एमपीवी कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही की हाई वोल्टेज बैटरी को लेकर बड़ा एलान किया है। कंपनी के मुताबिक 1 अगस्त 2026 से बिकने वाली गाड़ियों के पहले मालिकों को अब बैटरी की क्षमता पर 15 साल या अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरंटी मिलेगी। कंपनी इसे 'लाइफटाइम हाई-वोल्टेज बैटरी वॉरंटी' का नाम दे रही है, हालांकि असल में यह मुद्दत 15 साल तक ही है। यह वॉरंटी तभी लागू होगी जब बैटरी की क्षमता उसकी मूल क्षमता के 70 प्रतिशत से कम हो जाएगी।

पहले कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही की बैटरी पर 8 साल या 1,60,000 किमी की वॉरंटी लिमिट थी। अब जिन ग्राहकों ने 1 अगस्त 2026 से पहले गाड़ी खरीदी है, वे पात्र होने पर इसी वॉरंटी को 15 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर तक बढ़वा सकते हैं। इसके लिए उन्हें Rs 3,400 शुल्क देना होगा, साथ ही कंपनी की जांच और पात्रता की शर्तें भी लागू रहेंगी। दूसरे मालिकों के लिए और कमर्शियल इस्तेमाल में चलने वाली गाड़ियों के लिए पुरानी 8 साल या 1,60,000 किमी की लिमिट ही कायम रहेगी।

रेंज की बात करें तो किया कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही में 42 kWh और 51.4 kWh के दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं। दोनों की सर्टिफाइड रेंज क्रमशः 404 किमी और 490 किमी है। बड़ी बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक मोटर 126 kW यानी करीब 171 hp पावर और 255 Nm टॉर्क देती है। 100 kW के DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 39 मिनट लगते हैं।

गाड़ी के डाइमेंशन की बात करें तो कॅरेन्स क्लॅव्हिस ईव्ही की लंबाई 4,550 mm है और व्हीलबेस 2,780 mm का है। इसमें 6 और 7 सीटर, दोनों वैरिएंट मिलते हैं, जिससे यह फैमिली के लिए उपयोगी इलेक्ट्रिक एमपीवी बनती है। कंपनी ने इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए चार्जिंग और सर्विस सपोर्ट पर भी खास ध्यान दिया है। ऐसे में 15 साल की बैटरी वॉरंटी ग्राहकों के लॉन्ग टर्म खर्च की चिंता को कम करने के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे