शनिवार, 31 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

इथियोपिया में सीमा विवाद पर भड़की हिंसा, करीब 50 हजार लोग केन्या पहुंचे

इथियोपिया में सीमा विवाद पर भड़की हिंसा, करीब 50 हजार लोग केन्या पहुंचे तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दुनिया PT24 टीम

दक्षिण इथियोपिया के ओरोमिया और सोमाली प्रादेशिक इलाकों के संघर्ष से बचने के लिए करीब 50 हजार लोगों ने पड़ोसी केन्या में पनाह ली है।

अफ्रीका के इथियोपिया में प्रादेशिक विवाद को लेकर हिंसा भड़क उठी है और हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। दक्षिण इथियोपिया के ओरोमिया और सोमाली प्रादेशिक इलाकों के बीच चल रहे संघर्ष की वजह से अब तक करीब 50 हजार लोगों ने पड़ोसी देश केन्या में शरण ली है।

सीमा से सटे इलाकों में गोलीबारी की घटनाएं अब भी जारी हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। इस विस्थापन का बोझ केन्या के सीमावर्ती इलाके पर भी काफी पड़ा है।

इथियोपिया के मोयाले शहर के आसपास ओरोमिया और सोमाली प्रादेशिक प्रशासनों के बीच सीमा और प्रशासनिक कंट्रोल को लेकर लंबे समय से तनाव चला आ रहा है। 18 अक्टूबर को सोमाली प्रादेशिक प्रशासन का झंडा फहराने और नया प्रशासनिक दफ्तर शुरू करने को लेकर विवाद खड़ा हुआ। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए। 22 अक्टूबर से संघर्ष और तेज हो गया। प्रादेशिक सुरक्षा बलों और हथियारबंद नागरिकों के बीच झड़पें हुईं, जिससे कई इलाकों में असुरक्षा बढ़ गई।

जान बचाकर केन्या पहुंचे लोगों में महिलाओं और छोटे बच्चों की तादाद बड़ी है। कई विस्थापित लोग रिश्तेदारों के यहां रह रहे हैं, जबकि कुछ ने स्कूलों, चर्चों और अस्थायी शरण केंद्रों में पनाह ली है। अचानक घर छोड़ना पड़ने से उनके पास अनाज, कपड़े और जरूरी सामान की कमी हो गई है। बच्चों की सेहत और पोषण का सवाल भी गंभीर हो गया है।

केन्या के मोयाले इलाके में विस्थापित लोगों के लिए राहत का काम शुरू किया गया है। अनाज, साफ पीने का पानी, मेडिकल सुविधा और अस्थायी ठिकाना मुहैया कराने की कोशिशें चल रही हैं। लेकिन लोगों की तादाद बढ़ने से स्थानीय प्रशासन और मदद करने वाली संस्थाओं के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। सीमावर्ती इलाके में गोलीबारी और अस्थिर हालात की वजह से राहत के काम की भी सीमाएं हैं। अगर संघर्ष जल्दी नहीं थमा, तो पूर्वी अफ्रीका में मानवीय संकट और गंभीर होने की आशंका जताई जा रही है।

#नागपुर#दुनिया#PT24#World#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे