रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

होर्मुझ जलडमरूमध्य में तनाव: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का 10 जहाजों पर पलटवार

होर्मुझ जलडमरूमध्य में तनाव: अमेरिकी हमले के बाद ईरान का 10 जहाजों पर पलटवार तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
दुनिया PT24 टीम

अमेरिका ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला किया, जवाब में ईरान ने जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे की तरफ मिसाइलें दागीं और होर्मुझ जलडमरूमध्य में 10 जहाजों पर हमला करने का दावा किया।

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर भड़क गया है। वॉशिंगटन से आई जानकारी के मुताबिक मंगलवार को अमेरिकी सेना ने ईरान के पांच तेल टैंकरों पर हमला बोल दिया। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डे की दिशा में 20 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। जॉर्डन की सेना ने दावा किया कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने इनमें से 18 मिसाइलें हवा में ही मार गिराईं, जबकि बाकी दो मिसाइलें आबादी वाले इलाके से दूर जाकर गिरीं।

अमेरिका की सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) का कहना है कि पिछले दो दिनों में ईरान ने दो बार अमेरिकी नौसेना के युद्धपोत को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाने की कोशिश की थी। इसी के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से जुड़े तेल टैंकरों पर हमला किया। अमेरिका के इस हमले के बाद ईरान ने दावा किया कि उसने होर्मुझ जलडमरूमध्य में 10 जहाजों पर हमला किया है, जिनमें अमेरिका के 2 जहाज और 8 तेल टैंकर शामिल हैं। ईरान का कहना है कि ये सभी जहाज प्रतिबंधित क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसके अलावा ईरान ने यह भी दावा किया कि उसने अमेरिका का एक पनडुब्बी ड्रोन भी अपने कब्जे में ले लिया है।

सेंटकॉम के मुताबिक ईरान ने बैलिस्टिक मिसाइलों से अमेरिकी नौसेना के एक युद्धपोत को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन अमेरिकी युद्धपोत ने इस मिसाइल हमले को नाकाम कर दिया। इस घटना में अमेरिका का कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ और अमेरिकी युद्धपोत उस इलाके में लगातार गश्त लगा रहे हैं।

सेंटकॉम की जानकारी के अनुसार अमेरिका ने ओमान की खाड़ी में चार तेल टैंकरों को और खारग द्वीप के पास एक अन्य जहाज को निशाना बनाया। अमेरिका का दावा है कि हमले का शिकार बने ये पांचों तेल टैंकर अरबों डॉलर के एक गुप्त नेटवर्क का हिस्सा थे, जो ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड और उसके साथी देशों के लिए फंडिंग जुटाता है। अमेरिकी सेना ने बताया कि हमले से पहले जहाजों पर मौजूद स्टाफ को जहाज खाली करने के निर्देश दिए गए थे।

#नागपुर#दुनिया#PT24#World#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे