गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:38 IST

Hero Glamour X का नया वर्जन आया, 125cc में पहली बार इंटिग्रेटेड ABS, कीमत 1.01 लाख रुपये

Hero MotoCorp ने Glamour X का नया वर्जन उतारा है, जिसमें इंटिग्रेटेड ABS के साथ कई स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं।

Hero Glamour X का नया वर्जन आया, 125cc में पहली बार इंटिग्रेटेड ABS, कीमत 1.01 लाख रुपये तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

125cc सेगमेंट में इन दिनों कंपनियों के बीच जबरदस्त कॉम्पिटिशन चल रहा है, और इसी बीच Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर बाइक Glamour X का नया और पहले से ज्यादा मॉडर्न वर्जन बाजार में उतार दिया है। इस नए मॉडल का नाम है Glamour X with Integrated ABS। कंपनी का दावा है कि 125cc सेगमेंट में इंटिग्रेटेड ABS टेक्नोलॉजी देने वाली यह देश की पहली बाइक है। इस नई बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,01,000 रुपये रखी गई है।

इस नई Glamour X की सबसे बड़ी खासियत इसमें दिया गया इंटिग्रेटेड ABS सेफ्टी सिस्टम है। अलग-अलग तरह की सड़कों पर ब्रेकिंग के दौरान राइडर को बेहतर स्टेबिलिटी और कंट्रोल मिले, इसी मकसद से यह सिस्टम डेवलप किया गया है। अचानक ब्रेक लगाने की स्थिति में यह टेक्नोलॉजी ब्रेकिंग परफॉर्मेंस बेहतर करने और ब्रेकिंग डिस्टेंस कम करने में मदद करती है। इसके अलावा बाइक में पैनिक ब्रेक अलर्ट और हैजर्ड लैंप्स जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। इमरजेंसी में तेज ब्रेकिंग करने पर पीछे से आ रहे वाहनों को अलर्ट करने के लिए LED विंकर्स तेजी से फ्लैश होने लगते हैं।

डिजाइन की बात करें तो नई Glamour X मस्क्युलर और स्पोर्टी लुक में आती है। बाइक में आकर्षक स्पोर्टी ग्राफिक्स दिए गए हैं, वहीं 'H' सिग्नेचर वाली फुल LED लाइटिंग इसके लुक को और निखारती है। कंपनी ने इस बाइक के लिए दो नए कलर ऑप्शन Gun Metal Grey और Mat Axis Grey पेश किए हैं। इनके अलावा पुराने कलर ऑप्शन Black Pearl Red और Black Teal Blue भी उपलब्ध रहेंगे।

टेक्नोलॉजी के मामले में भी कंपनी ने खास ध्यान दिया है। नई Glamour X में 10.7 सेंटीमीटर का Adaptive Multi Colour Console दिया गया है, जिसमें 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ETA डिस्प्ले और कॉल-SMS अलर्ट शामिल हैं। इसके अलावा राइडर को गियर शिफ्ट एडवाइजरी, डिस्टेंस टू एम्प्टी और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर जैसी जानकारी भी मिलती रहती है।

परफॉर्मेंस के लिए नई Glamour X में Sprint EBT इंजन दिया गया है, जो 8,250 RPM पर 11.4 bhp पावर जनरेट करता है। कंपनी ने इंजन की पावर डिलिवरी को स्मूथ रखने के साथ-साथ नॉइज, वाइब्रेशन और हार्शनेस यानी NVH कम करने पर भी काम किया है। राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से Eco, Road और Power में से कोई भी राइडिंग मोड चुन सकता है। लंबी राइड में सफर आरामदायक बना रहे और बार-बार थ्रॉटल संभालने की झंझट कम हो, इसके लिए बाइक में क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।

सेफ्टी, स्मार्ट कनेक्टिविटी, स्पोर्टी डिजाइन और 125cc इंजन का मेल करते हुए Hero MotoCorp ने इस बाइक को प्रीमियम फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। जो ग्राहक 125cc सेगमेंट में नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए Glamour X का यह अपडेटेड वर्जन एक आकर्षक ऑप्शन साबित हो सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे