गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
02:38 IST

हिरो ग्लॅमर X का एबीएस वर्जन लॉन्च, 125cc बाइक में मिलेगा खास सेफ्टी फीचर

हिरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर ग्लॅमर एक्स बाइक का नया एबीएस वेरिएंट उतारा है, जिसमें सिंगल-चैनल एबीएस के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है।

हिरो ग्लॅमर X का एबीएस वर्जन लॉन्च, 125cc बाइक में मिलेगा खास सेफ्टी फीचर तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

इंडियन टू व्हीलर मार्केट में सेफ्टी को लेकर बढ़ती डिमांड के बीच हिरो मोटोकॉर्प ने अपनी पॉपुलर ग्लॅमर एक्स बाइक का नया एबीएस वेरिएंट लॉन्च किया है। दिल्ली में इसकी एक्स-शोरूम कीमत Rs 1.01 लाख रखी गई है। कंपनी का दावा है कि 125cc सेगमेंट में यह पहली मोटरसाइकिल है जिसमें सिंगल-चैनल एबीएस के साथ इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। नया वेरिएंट देशभर की ऑफिशियल डीलरशिप पर बिकना शुरू हो गया है।

बाइक के लिए हिरो ने दो नए कलर ऑप्शन भी उतारे हैं गन मेटल ग्रे और मैट एक्सिस ग्रे। इनके अलावा ब्लैक पर्ल रेड और ब्लैक टील ब्लू कलर पहले से मौजूद हैं। ग्लॅमर एक्स मॉडल अगस्त 2025 में Rs 89,999 की शुरुआती कीमत पर आया था। अब एबीएस जुड़ने से बाइक की सेफ्टी में बड़ा इजाफा हुआ है। इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और हैज़र्ड लैंप जैसे सेफ्टी फीचर भी दिए गए हैं।

डिजाइन के मामले में बाइक का मस्क्युलर और स्पोर्टी लुक वैसा ही रखा गया है। ऑल-एलईडी लाइटिंग, एच-सिग्नेचर और स्पोर्टी ग्राफिक्स की वजह से इसका लुक आकर्षक लगता है। इसके साथ इको, रोड और पावर, ये 3 राइड मोड, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और क्रूज कंट्रोल भी मिलता है। डुअल अंडर-सीट मोबाइल स्टोरेज, सी-टाइप यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, 790 mm सीट हाइट और चौड़ा हैंडलबार रोजमर्रा की राइडिंग को आसान बनाने के लिए दिया गया है।

बाइक में 4.2-इंच का मल्टी-कलर डिजिटल टीएफटी डिस्प्ले है जिस पर 60 से ज्यादा फंक्शन देखे जा सकते हैं। इसमें गियर शिफ्ट एडवाइजरी, डिस्टेंस-टू-एम्प्टी और रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर जैसी जानकारी मिलती है। ब्लूटूथ से स्मार्टफोन जोड़ने पर टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, ईटीए, कॉल नोटिफिकेशन और एसएमएस अलर्ट भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।

परफॉर्मेंस के लिए बाइक में 124.7cc सिंगल-सिलिंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8,250 rpm पर 11.4 bhp पावर और 6,500 rpm पर 10.5 Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक में 18-इंच अलॉय व्हील और 10 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी भी मिलती है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे