शनिवार, 7 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

दिवाली से पहले सुनीता आहूजा को खला सूना घर, बोलीं बच्चे बड़े हुए, सास भी नहीं रहीं

दिवाली से पहले सुनीता आहूजा को खला सूना घर, बोलीं बच्चे बड़े हुए, सास भी नहीं रहीं तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कल्चर PT24 टीम

एक इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ने दिवाली की पुरानी यादें बांटीं और बताया कि अब त्योहार पर घर पहले जैसा भरा-भरा नहीं लगता।

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में हैं। उनकी 39 साल की शादी में सब कुछ ठीक नहीं है, ऐसी बातें चल ही रही थीं कि दिवाली से पहले सुनीता का एक बयान आ गया। इसके बाद लोगों का ध्यान फिर से इस जोड़ी की तरफ चला गया है।

एक इंटरव्यू में दिवाली की पुरानी यादें बताते हुए सुनीता ने अपने मन की खंत सामने रखी। उन्होंने कहा कि पहले दिवाली पर घर लोगों से भरा रहता था। रिश्तेदार होते थे, बच्चे होते थे। अब घर में वैसी चहल-पहल नहीं रही। त्योहार आ जाए, तब भी घर खाली-खाली लगता है।

सुनीता के मुताबिक वक्त बदला तो परिवार में भी बहुत कुछ बदल गया। पहले त्योहार के दिन घर में सास होती थीं, भांजे होते थे, बच्चे होते थे। खूब उत्साह रहता था, खुशी का माहौल रहता था। अब बच्चे बड़े हो गए हैं और हर कोई अपने काम में बिजी है। इसी वजह से दिवाली में पहले जैसी मौज और रौनक नहीं रही।

अपनी भावनाएं बताते हुए सुनीता ने कहा, "पहले दिवाली आती थी तो मेरा घर लोगों से भरा रहता था। घर में सास होती थीं, भांजे और बच्चे होते थे। बहुत रौनक रहती थी। लेकिन अब बच्चे बड़े हो गए हैं और सास भी नहीं हैं। इसलिए अब घर सूना-सूना लगता है।"

उन्होंने यह भी कहा, "मैं बच्चों से यह नहीं कह सकती कि घर पर ही रुको। हर कोई अपनी जिंदगी में व्यस्त है। हम किसी को परेशान भी नहीं कर सकते।"

सुनीता ने आगे बताया, "अब मैं अपनी खुशी खुद ढूंढती हूं। घर में दिए जलाती हूं और मिठाई खाती हूं। मुझे डायबिटीज है, इसलिए सोच-समझकर ही मिठाई खाती हूं। फिर भी मैं अपनी दिवाली खुशी से मनाती हूं।" पूरी बातचीत में उन्होंने गोविंदा का नाम नहीं लिया, और यही बात लोगों को खटक गई।

इसी इंटरव्यू में सुनीता ने ससुराल में मनाई अपनी पहली दिवाली भी याद की। शादी के बाद की उस पहली दिवाली पर उनकी सास ने उन्हें अच्छी साड़ी और सोने का सेट तोहफे में दिया था। गोविंदा ने भी उन्हें दिवाली का तोहफा दिया था। अब गोविंदा थोड़े कंजूस हो गए हैं, यह बात उन्होंने हंसते हुए कही।

सुनीता बोलीं, "मेरी सासू मां ने मुझे बहुत अच्छी साड़ी और सोने का सेट दिया था। उनसे तो मैंने तोहफा लिया ही, गोविंदा से भी लिया था। अब गोविंदा थोड़े कंजूस हो गए हैं।"

मजाकिया लहजे में उन्होंने यह भी कहा, "शादी को बहुत साल हो गए ना! अब उन्हें तोहफे देने चाहिए। घर की लक्ष्मी को तोहफा दो तो घर में और लक्ष्मी आती है। इसलिए अपने घर की लक्ष्मी को तोहफा देना ही चाहिए।"

गोविंदा और सुनीता ने 11 मई 1987 को चुपचाप शादी की थी। करीब दो साल बाद, 16 जुलाई 1989 को उनकी बेटी टीना आहूजा का जन्म हुआ। उसके बाद गोविंदा ने दुनिया को अपनी शादी के बारे में बताया। फिर 1 मार्च 1997 को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा का जन्म हुआ।

सुनीता के इस बयान से एक बार फिर दोनों के रिश्ते पर चर्चा शुरू हो गई है।

#नागपुर#कल्चर#PT24#Culture#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे