शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

डेढ़ माह से सीताबर्डी थाने के चक्कर काट रहे व्यापारी

जुर्म PT24 टीम

दर्ज नहीं हो रही चोरी की शिकायत, मदद की बजाय अभद्र बर्ताव करने का आरोप

नागपुर.

पुणे से नागपुर भेजा गया 72 हजार रुपए कीमत का फायबर केबल चोरी होने के डेढ़ माह बाद भी सीताबर्डी पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है. शहर पुलिस के आला अधिकारियों के शिकायत करने के बाद भी पुलिस का रवैया नहीं बदला है. जीतेंद्र मोहता की सीताबर्डी के इंलेक्ट्रानिक्स बाजार में केबल कनेक्टर नाम से फर्म है. मोहता ने फनोलेक्स कंपनी के वितरक को फायबर केबल का आर्डर दिया था. इस आर्डर के अनुसार मोहता को 14 सितंबर को पुणे से कुरियर के माध्यम से फायबर केबल भेजा गया. यह कुरियर 16 सितंबर को नागपुर पहुंच गया. मोहता की शिकायत के अनुसार उनकी फर्म के बजाय एक दूसरी फर्म ने पार्सल की डिलीवरी ले ली. वक्त पर फायबर केबल की डिलीवरी नहीं मिलने से चिंतित मोहता ने फनोलेक्स और कुरियर कंपनी से संपर्क किया. कुरियर कंपनी ने पार्सल की एक दूसरी फर्म में डिलीवरी होने का बताया. मोहता ने फायबर केबल के भुगतान के तौर पर फनोलेक्स कंपनी के वितरक को 72 हजार रुपए दिए थे. भुगतान के बाद भी डिलीवरी नहीं मिलने पर ऐतराज जताते हुए मोहता ने फिनोलेक्स कंपनी के वितरक को ई-मेल भेजा. वितरक ने पून: दूसरी फर्म द्वारा डिलीवरी लेने का लिखित जवाब भेजा. मोहता ने ग्राहक को आपूर्ति के लिए फायबर केबल बुलाया था. इस काम में विलंब होने से मोहता की साख खराब हो रही थी. उन्होंने 24 सितंबर को सीताबर्डी थाने में शिकायत की. पुलिस के कोई कार्रवाई नहीं करने पर 28 सितंबर को पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे पाटील और उपायुक्त अन्नपूर्णा सिंह को शिकायत की. इसपर भी कोई कदम नहीं उठाए जाने पर 3 अक्तूबर को सबूत के साथ पुलिस आयुक्त, उपायुक्त और थानेदार को शिकायत दी. इसके बाद 15 अक्तूबर को मोहता का बयान दर्ज किया गया. बयान दर्ज करने के बाद भी कोई हलचल नही होने पर मोहता ने 23 अक्तूबर को मुख्यमंत्री, पुलिस महासंचालक तथा पुलिस आयुक्त से जांच अधिकारी हवलदार प्रलेश कापसे के भूमिका की शिकायत की. 27 अक्तूबर को मोहता ने सह पुलिस आयुक्त से भी शिकायत की है. मोहता का कहना है कि कापसे मामला दर्ज करने की बजाय उन्हें घंटों थाने में बिठाकर रखते है. मामला दर्ज नहीं करने के सवाल पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते है. मोहता ने कापसे के खिलाफ कार्रवाई करके उनकी शिकायत पर मामला दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने इस संबंध में उच्च न्यायालय में याचिका दायर किए जाने का बताया है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे