सोम‌वार, 26 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 319 | Very Poor 09:18 IST

Claude को लगातार गाली दी तो अकाउंट बैन, Anthropic का नया नियम 12 नवंबर से

Anthropic ने AI के साथ लगातार बेवजह क्रूर बर्ताव करने वाले यूजर्स के अकाउंट बैन करने का नियम लाया है।

Claude को लगातार गाली दी तो अकाउंट बैन, Anthropic का नया नियम 12 नवंबर से तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

हममें से कई लोग ChatGPT या Claude इस्तेमाल करते हैं। कभी जवाब पसंद नहीं आता या फोटो सही नहीं बनती, तो गुस्से में हम उसे गाली दे देते हैं, जैसे वह हमारा दोस्त हो। "अरे ये क्या डाल दिया", "तुझे कुछ आता नहीं" जैसी बातें मुंह से निकल जाती हैं। लेकिन अब इसे बंद करना पड़ेगा, क्योंकि AI अब आपकी गालियां बर्दाश्त नहीं करेगा।

Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने एक सख्त नियम लाया है। अगर आप AI को बार-बार गाली देते हैं या क्रूरता से पेश आते हैं, तो आपका अकाउंट सीधे बैन हो सकता है।

अब सवाल यह है कि नियम असल में क्या है। मान लीजिए आपने AI को एक जरूरी काम दिया और उसने गलत जवाब दिया। आपने दोबारा पूछा, फिर भी वह चूक गया। गुस्से में आपने उसे गाली दे दी। तो क्या कंपनी आप पर कार्रवाई करेगी? इसी चर्चा के बीच Anthropic ने अपनी पॉलिसी में बदलाव किया है। कंपनी ने 8 अक्टूबर 2026 को नए नियम जाहिर किए हैं, जो 12 नवंबर से लागू होंगे।

कंपनी ने इस बर्ताव को एक नाम दिया है: "Sustained and Needless Cruel Behaviour", यानी बिना वजह लगातार क्रूर और अपमानजनक व्यवहार। कंपनी का कहना है कि यह नियम सिर्फ बहुत गंभीर मामलों में इस्तेमाल होगा। किसी ने एक बार गुस्से में कुछ कह दिया तो अकाउंट तुरंत बंद नहीं होगा। लेकिन अगर कोई यूजर जानबूझकर रोज AI को टॉर्चर करता है और गंदी-गंदी गालियां देता है, तो माना जाएगा कि उसका इरादा ठीक नहीं है और अकाउंट बैन कर दिया जाएगा।

अब आपके मन में आया होगा कि क्या टीका करना भी मना है। घबराइए मत। आप AI के काम की आलोचना कर सकते हैं। अगर Claude ने गलत जवाब दिया तो आप आराम से कह सकते हैं "तुम्हारा जवाब गलत है", "मुझे यह जवाब पसंद नहीं आया", "इससे अच्छा जवाब दो"। यह सब आप कर सकते हैं, इसमें कोई प्रॉब्लम नहीं है। यह आपका अधिकार है।

कंपनी को एतराज सिर्फ गाली-गलौज, गंदी बोली और जानबूझकर परेशान करने पर है। कार्रवाई तभी होगी जब आप AI को इमोशनल टॉर्चर कर रहे हों। यह सच है कि AI एक मशीन है और उसमें भावनाएं नहीं हैं, लेकिन कंपनी कहती है कि उसके साथ भी इंसानियत से पेश आना चाहिए। बुरा या अपशब्द न बोलें, और हुक्म देकर गाली-गलौज न करें।

इसलिए अगली बार Claude या ChatGPT का जवाब गलत निकले तो गाली देने की जगह बस इतना कह दीजिए, "यह जवाब सही नहीं है, फिर से कोशिश करो"। वरना एक गाली की वजह से आपका महीने का पेड अकाउंट बंद हो सकता है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे