गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
03:29 IST

बिग बॉस में मैरी कॉम की सानिया मिर्झा-सायना नेहवाल पर टिप्पणी बनी बवाल, टीम ने मांगी माफी

बिग बॉस 20 में मैरी कॉम की एक कमेंट पर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया, जिसके बाद उनकी टीम को सफाई देकर माफी मांगनी पड़ी।

बिग बॉस में मैरी कॉम की सानिया मिर्झा-सायना नेहवाल पर टिप्पणी बनी बवाल, टीम ने मांगी माफी
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर; यह घटना का वास्तविक फोटो नहीं है | PT24

छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी बॉक्सर मैरी कॉम इन दिनों बिग बॉस 20 में अपनी मौजूदगी की वजह से चर्चा में हैं। शो के अंदर काजी तौकीर के साथ हुई बातचीत में उन्होंने अपने स्पोर्ट्स करियर की उपलब्धियों का जिक्र किया। लेकिन इसी बातचीत के दौरान की गई एक कमेंट की वजह से वो सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगीं।

दरअसल बातचीत खेल में कामयाब रहीं भारतीय महिला खिलाड़ियों को लेकर चल रही थी। इसी दौरान काजी तौकीर ने टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्झा और बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल की परफॉर्मेंस का जिक्र किया। काजी ने कहा, "हमारे यहां कितनी लड़कियों ने खेल में कमाल किया है। सानिया मिर्झा ने भी बहुत अच्छा किया, सायना नेहवाल..."

काजी अभी सानिया और सायना का नाम ले ही रहे थे कि मैरी कॉम ने उन्हें बीच में रोकते हुए कहा, "पर मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।" इसके बाद उन्होंने बताया कि वो खुद छह बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुकी हैं।

मैरी कॉम अपने रिकॉर्ड की बात कर रही थीं, लेकिन कुछ दर्शकों को उनकी यह टिप्पणी बाकी खिलाड़ियों को कमतर दिखाने वाली लगी। एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई।

कुछ यूजर्स ने मैरी कॉम पर अन्य महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियों का अनादर करने का आरोप लगाया। कुछ ने उनके अंदाज को घमंडी बताया। एक यूजर ने सवाल उठाया कि जब काजी महिला खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे थे, तो उन्हें बीच में रोकने की जरूरत क्या थी। कुछ लोगों ने मैरी कॉम की बात को नाराज या चिढ़ा हुआ बताया।

विवाद बढ़ने के बाद मैरी कॉम के ऑफिशियल अकाउंट से उनकी टीम ने सफाई देते हुए माफी मांगी। टीम ने साफ किया कि मैरी के बयान का मकसद किसी भी खिलाड़ी की परफॉर्मेंस को कमतर दिखाना या खुद से उनकी तुलना करना नहीं था।

टीम ने कहा, "अगर मैरी के शब्दों का गलत मतलब निकाला गया है, तो हम माफी मांगते हैं। किसी भी खिलाड़ी के सफर को कमतर दिखाने या उनकी तुलना करने का कोई इरादा नहीं था।" टीम ने यह भी कहा कि मैरी कॉम भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले और खेल के लिए अपना सब कुछ देने वाले हर खिलाड़ी का सम्मान करती हैं।

टीम ने आगे कहा कि सभी खेलों में भारतीय खिलाड़ियों की मेहनत का उन्हें सम्मान है। टीम की तरफ से कहा गया, "हर किसी का सफर अलग होता है, हर परफॉर्मेंस मायने रखती है और हर मेडल भारत की शान बढ़ाता है।"

यह पहला मौका नहीं है जब मैरी कॉम विवादों में घिरी हैं। फरवरी में अपने पूर्व पति से तलाक को लेकर दिए गए कुछ बयानों की वजह से भी उनकी आलोचना हुई थी। उस वक्त भी उन्होंने कहा था कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया, और बाद में माफी मांगी थी। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके साफ किया था कि उनका किसी को दुखी करने का इरादा नहीं था।

अब बिग बॉस 20 में सानिया मिर्झा और सायना नेहवाल पर की गई कमेंट की वजह से मैरी कॉम फिर सुर्खियों में आ गई हैं। टीम की सफाई और माफी के बाद यह विवाद कितना शांत होता है, यह देखना अभी बाकी है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे