आयफोन जितने बजट में घूम आइए ये ५ खूबसूरत विदेशी डेस्टिनेशन
करीब ३ लाख रुपये में लॉन्च हुए नए आयफोन मॉडल जितने पैसों में परिवार के साथ इंटरनेशनल ट्रिप हो सकती है, बाली से लेकर मॉरीशस तक।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
नया आयफोन आते ही लोगों की लाइन लग जाती है और कुछ घंटों में स्टॉक खत्म हो जाता है, ऐसा हर बार होता है। लेकिन इस बार बात थोड़ी अलग है क्योंकि आने वाला स्मार्टफोन iPhone Duo करीब ३ लाख रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इतने ही बजट में परिवार के साथ विदेश की सैर भी पूरी हो सकती है। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि जिंदगी में एक बार तो विदेश घूमने जाए, तो क्यों न आयफोन पर पैसे खर्च करने के बजाय इसी बजट में कहीं घूम आया जाए। यहां ऐसे ५ देशों की लिस्ट दी गई है जो इस बजट में कवर हो सकते हैं।
घूमने के लिए बाली एक बेहद पॉपुलर और खूबसूरत जगह मानी जाती है। कम बजट में नेचर के बीच वक्त बिताना हो तो बाली एक सही ऑप्शन साबित हो सकता है। ३ लाख के बजट में दो लोग यहां हफ्तेभर की ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जिसमें फ्लाइट टिकट, प्राइवेट विला और खाने-रहने का खर्च शामिल है। यहां घूमने के लिए उबुद, तेगल्लालंग राइस टेरेसेस, उलुवाटू और नुसा पेनिडा जैसी जगहें बेस्ट मानी जाती हैं, जहां समुद्र किनारा, नेचुरल ब्यूटी और शांत माहौल मिलता है।
इंडियन टूरिस्ट अक्सर इंटरनेशनल ट्रिप के लिए मालदीव को चुनते हैं। यहां समुद्र किनारा, लग्जरी रिसॉर्ट्स और विला वाजिब दाम पर मिल जाते हैं। भारतीयों को यहां वीजा फ्री एंट्री मिलती है जिससे ट्रैवल और आसान हो जाता है। अगर ४-स्टार होटल या रिसॉर्ट में रुकना हो तो ३ लाख के बजट में यह ट्रिप आराम से हो सकती है। इतने खर्च में यहां ४ से ५ दिन की शानदार छुट्टी बिताई जा सकती है।
अगर बजट ३ लाख का है तो दुबई भी घूमा जा सकता है। इतने पैसों में दुबई में ५ से ६ दिन आराम से रहा जा सकता है। दुबई एक फेमस टूरिस्ट स्पॉट है जहां बुर्ज खलीफा, पाम जुमेराह, दुबई मॉल और दुबई फाउंटेन जैसी मशहूर जगहों पर जाया जा सकता है। यहां गोल्ड शॉपिंग की जा सकती है और दुबई का फेमस कुनाफा भी खाया जा सकता है। दुबई की चॉकलेट्स भी पूरी दुनिया में काफी मशहूर हैं।
भारत से ग्रीस की हफ्तेभर की ट्रिप भी ३ लाख के बजट में पूरी की जा सकती है। नीले-सफेद घरों के लिए मशहूर यह यूरोपियन देश एक बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। ग्रीस के अथेंस, सैंटोरिनी और मायकोनोस जैसे खूबसूरत शहर और आइलैंड टूरिस्टों के बीच खास पॉपुलर हैं। यहां कई धार्मिक और ऐतिहासिक जगहें भी देखी जा सकती हैं।
मॉरीशस भी ३ लाख के बजट में घूमने के लिए एक बेहतरीन इंटरनेशनल डेस्टिनेशन बन सकता है। इस बजट में यहां ५ से ६ दिन की ट्रिप पूरी की जा सकती है, जिसमें फ्लाइट, अच्छा होटल और रहने-खाने का इंतजाम शामिल है। भारतीयों को यहां फ्री वीजा ऑन अराइवल मिलता है जिसकी वैलिडिटी ६० दिन की होती है, और इसके लिए एंबेसी में पहले से जाकर अलग से अप्लाई करने की जरूरत नहीं है। इस जगह को समुद्र पर बना नंदनवन भी कहा जाता है। यहां की ५२ फीसदी आबादी हिंदू है। यह जगह नीले समुद्र, सफेद रेत के किनारों और पहाड़ों के लिए खासतौर पर जानी जाती है।