बुरहानपुर में 200 रुपये के कूपन पर 6 साल के बच्चे के नाम निकली 50 लाख की फॉर्च्युनर
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
गरबा कार्यक्रम में दादी के खरीदे कूपन पर पोते का नाम लिखा था। लकी ड्रॉ का पहला इनाम निकला तो परिवार को करीब 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्युनर मिल गई।
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले सिर्फ 6 साल के एक बच्चे की किस्मत अचानक चमक उठी है। महज 200 रुपये के लकी ड्रॉ कूपन की बदौलत उसके परिवार को करीब 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्युनर एसयूव्ही मिली है। इस अनोखे इनाम से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
कूपन की कहानी करीब एक साल पुरानी है। बच्चे की दादी लगभग साल भर पहले अभापुरी के श्री सरकार धाम में हुए गरबा कार्यक्रम में गई थीं। वहीं उन्होंने 200 रुपये का लकी ड्रॉ कूपन खरीदा। खास बात यह रही कि उन्होंने कूपन पर अपना नाम नहीं लिखवाया। उन्होंने अपने पोते का नाम दर्ज करवाया।
इसके बाद 2026 में इस लकी ड्रॉ का नतीजा घोषित किया गया। पहले इनाम के लिए इसी 6 साल के बच्चे के नाम की पर्ची निकली। उसे करीब 50 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्युनर मिली। परिवार पिछले 2 साल से अपनी खुद की कार लेना चाहता था, लेकिन एक छोटे से कूपन ने यह सपना अचानक पूरा कर दिया।
जीत की खबर फैलते ही आसपास के लोगों ने जश्न मनाया। ढोल-ताशे की गूंज के बीच बच्चे का स्वागत किया गया। घर वालों ने नई कार की पूजा की और भगवान का शुक्रिया अदा किया। यह किस्सा सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है। सिर्फ 200 रुपये के कूपन पर इतना बड़ा इनाम निकलने की बात सुनकर कई लोगों ने हैरानी जताई है।
टोयोटा फॉर्च्युनर भारत में काफी पसंद की जाने वाली फुल-साइज 7-सीटर एसयूव्ही है। इसकी पहचान मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, लैडर-फ्रेम चेसिस और ऑफ-रोड क्षमता से होती है। इसमें 2.7L पेट्रोल और 2.8L डिजल इंजन के ऑप्शन मिलते हैं। 4x4 ड्राइव, ऊंचा ग्राउंड क्लियरेंस और प्रीमियम इंटीरियर भी इसकी खासियत हैं।
यानी 6 साल के इस बच्चे के नाम निकली गाड़ी सिर्फ इनाम नहीं है। परिवार के लिए यह ऐसा तोहफा बन गई है जिसे वे जिंदगी भर याद रखेंगे। गरबा कार्यक्रम में दादी का खरीदा 200 रुपये का एक कूपन पूरे घर की खुशी की वजह बन गया।
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।