शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
23:33 IST

स्मार्टफोन बार-बार गरम होता है? ब्राइटनेस, ऐप्स और लोकेशन की ये सेटिंग बदलें

स्मार्टफोन बार-बार गरम हो रहा हो तो वजह सिर्फ लंबा इस्तेमाल नहीं होती। ब्राइटनेस, बैकग्राउंड ऐप्स, लोकेशन, नोटिफिकेशन और ऑटो-अपडेट की सेटिंग बदलकर ओवरहीटिंग कम की जा सकती है।

स्मार्टफोन बार-बार गरम होता है? ब्राइटनेस, ऐप्स और लोकेशन की ये सेटिंग बदलें तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। कई काम चुटकियों में निपट जाते हैं। लेकिन कई बार फोन अचानक गरम होने लगता है और समझ नहीं आता कि क्या करें। ज्यादातर लोगों को लगता है कि बहुत देर तक इस्तेमाल किया, इसलिए फोन गरम हो गया। मगर हर बार यही एक वजह हो, ऐसा जरूरी नहीं है। अगर आपका फोन बार-बार गरम हो रहा है, तो इसके पीछे के कारण जानना बहुत जरूरी है।

सबसे पहली और आम वजह है स्क्रीन की ब्राइटनेस का हमेशा फुल रहना। जब हम काफी देर धूप में रहते हैं, तो फोन चलाने के लिए ब्राइटनेस फुल करनी पड़ती है। इससे डिस्प्ले पैनल और प्रोसेसर पर लोड आता है और फोन ज्यादा तेजी से गरम होने लगता है। इसीलिए एक्सपर्ट हमेशा सलाह देते हैं कि फोन की ऑटो-ब्राइटनेस सेटिंग चालू रखें। इससे फोन अपनी जरूरत के हिसाब से ब्राइटनेस एडजस्ट कर लेता है और ज्यादा गरम नहीं होता।

दूसरी वजह बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स हैं। ये ऐप्स लगातार डेटा और बैटरी दोनों का इस्तेमाल करते रहते हैं। इससे प्रोसेसर को बिना रुके काम करना पड़ता है और नतीजा यह कि फोन गरम होने लगता है। इसका उपाय यह है कि सेटिंग में जाकर बैकग्राउंड ऐप्स को रिफ्रेश करें और देखें कि बैटरी कितनी खर्च हो रही है। जिन ऐप्स का आप लगातार इस्तेमाल नहीं करते, उनका बैकग्राउंड में चलना तुरंत बंद कर दें।

तीसरी वजह है लोकेशन और जीपीएस को हर वक्त चालू रखना। इससे भी डिवाइस गरम हो सकता है। नक्शे और राइडिंग ऐप्स, तरह-तरह के गेम और सोशल मीडिया ऐप्स भी लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करते रहते हैं, जिससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है। इसके लिए फोन की सेटिंग में जाएं और लोकेशन का एक्सेस सिर्फ उन्हीं ऐप्स को दें जिनकी आपको सच में जरूरत है। बाकी ऐप्स के लिए लोकेशन एक्सेस बंद कर दें।

चौथी वजह ऐप्स के नोटिफिकेशन हैं। जब सारे ऐप्स के नोटिफिकेशन चालू रहते हैं, तो हर 5 मिनट में फोन की स्क्रीन जल उठती है। इससे फोन गरम होने लगता है। ऐसे में सेटिंग में जाकर उन ऐप्स के नोटिफिकेशन बंद कर दें जिनका आप लगातार इस्तेमाल नहीं करते। इससे फोन का तापमान काबू में रखा जा सकता है।

पांचवी वजह ऑटो-अपडेट है। जैसे ही फोन वाईफाई से कनेक्ट होता है, ऐप्स बैकग्राउंड में अपने आप अपडेट होने लगते हैं। गूगल या क्लाउड सिंक भी चालू हो जाता है। एक ही समय पर कई कामों का लोड स्मार्टफोन पर आ सकता है। इसलिए सेटिंग में जाकर ऑटो-अपडेट को मैन्युअल पर सेट करें और डेटा सिंक अपनी जरूरत के हिसाब से ही चालू रखें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे