गूगल पिक्सेल 10 ए की कीमत 6 हजार रुपये बढ़ी, अब 55,999 रुपये में मिलेगा फोन
गूगल ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में पिक्सेल 10 ए की कीमत बढ़ा दी है। फरवरी में 49,999 रुपये में लॉन्च हुआ फोन अब 55,999 रुपये में लिस्ट है।
तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
गूगल ने अपने ग्राहकों को झटका दिया है। कंपनी ने ग्लोबल और भारतीय बाजार में गूगल पिक्सेल 10 ए स्मार्टफोन की कीमत बढ़ा दी है। यह फोन इसी साल की शुरुआत में लॉन्च हुआ था।
भारत में गूगल पिक्सेल 10 ए फरवरी महीने में 49,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने इसकी कीमत 6 हजार रुपये बढ़ा दी है। यानी ग्राहकों को यह फोन खरीदने के लिए 55,999 रुपये चुकाने होंगे। गूगल के इंडिया स्टोर पर भी फोन अब 55,999 रुपये की कीमत में लिस्ट है।
कीमत सिर्फ भारत में नहीं बढ़ी है। अमेरिका और दूसरे देशों में भी गूगल पिक्सेल 10 ए महंगा किया गया है। बताया जा रहा है कि रैम और स्टोरेज की कमी की वजह से कंपनी ने यह बढ़ोतरी की है।
अब फोन के फीचर्स की बात करें। गूगल पिक्सेल 10 ए एंड्रॉयड 16 पर चलता है। इसमें 6.3 इंच (1,080x2,424 पिक्सेल) का ॲक्चुआ (pOLED) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स है, और फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 7i प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च हुआ था।
प्रोसेसर के मामले में इस फोन में टेन्सर G4 चिपसेट और टायटन M2 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी स्टोरेज के साथ मिलता है। इसमें IP68 रेटिंग भी दी गई है।
कैमरे की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 48 मेगापिक्सेल (f/1.7) का प्राइमरी कैमरा है, जिसकी फोकल लेंथ 25mm और सेंसर साइज 1/2.0 इंच है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 13 मेगापिक्सेल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा है, जिसका फील्ड ऑफ व्यू 120 डिग्री और सेंसर साइज 1/3.1 इंच है।
सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सेल (f/2.2) का फ्रंट कैमरा दिया गया है। बैटरी 5,100mAh की है, जो 30W वायर्ड और 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।