गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:54 IST

वर्धा शहर पुलिस स्टेशन ने पोला-गणेश स्थापना से पहले 53 रिकॉर्डशुदा बदमाशों की एंट्री बैन की

वर्धा शहर पुलिस स्टेशन के थानेदार नागेशकुमार चतरकर ने पोला और गणेश स्थापना शांति से निपटे इसके लिए थाना क्षेत्र के रिकॉर्डशुदा अपराधी और शराब बेचने वालों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं और उनकी एंट्री पर बैन लगा दिया है।

वर्धा शहर पुलिस स्टेशन ने पोला-गणेश स्थापना से पहले 53 रिकॉर्डशुदा बदमाशों की एंट्री बैन की तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

वर्धा शहर पुलिस स्टेशन ने पोला त्योहार और गणेश स्थापना को शांति से निपटाने के लिए एक सख्त कदम उठाया है। थानेदार नागेशकुमार चतरकर ने थाना क्षेत्र में दर्ज रिकॉर्डशुदा अपराधियों और शराब बेचने वालों के नाम सार्वजनिक करते हुए इन सबकी वर्धा शहर पुलिस स्टेशन की सीमा में एंट्री पर पाबंदी लगा दी है। कुल 53 लोगों के नाम इस लिस्ट में हैं।

जिन लोगों पर एंट्री बैन लगाई गई है उनमें ये नाम शामिल हैं: चंदन उर्फ आकाश रामचंद्र येंडाळे (30, स्टेशनफैल), गोविंदा फकिरदास जाधव (32, आर्विनाका), रामु किसन सातपुते (30, आर्विनाका), दिगांबर रघुनाथ जाधव (41, आर्विनाका), काळुराम उर्फ कार्तिक रामप्रसाद मुळे (36, आर्विनाका), किशोर पळसराम कुहीकर (44, नागसेननगर), सुभाष रामदास पाल (47, भिमनगर), रंजित उपेंन्द्रसिंग थुरवाल (24, बोरगाव मेघे), शुभम सदानंद काळे (26, पुलफैल), अनिस मुकिंदराव डोंगरे (28, स्टेशनफैल), विनोद सुंदरलाल जयस्वाल (45, गॉन्डप्लॉट), राकेश मुन्ना पांडे (33, इतवारा बाजार), विकास सुरज पांडे (28, ईतवारा बाजार), चेतन राजु शिलेदार (29, सुदर्शननगर), लता तुळशिराम जाधव (30, वडर झोपडपट्टी, आर्विनाका), रवि बापुराव कावळे (49, मालगुजारीपुरा), किशोर मुरलीधर सोनी (35, दयालनगर), दिनेश मुन्ना पांडे (31, ईतवारा बाजार), सैय्यद अख्तर खान उर्फ बबलु मुश्ताक अली (46, तारफैल), पंकज प्रमोद मुन (35, सिध्दार्थनगर), अतित भगवानदास जाट (42, इतवारा), रामा उर्फ रामेश्वर गजानन आडे (42, बुरड मोहल्ला, इतवारा), अमोल महेंन्द्र शंभरकर (25, तारफैल), दिलीप उर्फ साई जयराम पंजवानी (46, इतवारा), संजित रामकरण गौतम (45, आनंदनगर), संतोष रामकरण गौतम (40, आनंदनगर), हर्षल मनोज खेडकर (22, स्टेशनफैल), चंदन उर्फ आकाश चंदन येंडाळे (39, स्टेशनफैल), अजींक्य उर्फ अजु सुरेश बोरकर (28, नालवाडी), गणेश शामरावजी पेंदोर (39, ईतवारा बाजार), गौरव गजानन विरखेडे (28, बोरगाव मेघे), नितीन बाबाराव ओरके (33, शास्त्रीचौक), अमीत अरुन नाकाडे (25, पुलफैल), आकाश प्रकाश गिरी (32, सुदामपुरी), अरशद रउफ खान (25, महादेवपुरा), कार्तिक उर्फ काळुराम रामप्रसाद मुळे (32, आर्विनाका), अनिस मुकुंद डोंगरे (30, स्टेशनफैल), छबुबाई दत्तुजी मिश्रा (50, बारेगाव मेघे), छाया मुकुंद डोंगरे (53, स्टेशनफैल), जय कैलास नासरे (27, स्टेशनफैल), बादल रवि गणविर (29, स्नेहलनगर), गौरव राजेश यादव (22, भिमनगर), कम्मो उर्फ कमल खलील खॉ पठाण (55, गोंन्डप्लॉट), गिता अशोक कोरे (52, वडर झोपडपट्टी, आर्विनाका), जयश्री दिनेश जवादे (44, भिमनगर), पुजा कार्तीक मुळे (30, वडर झोपडपट्टी, आर्विनाका), रुखसाना जावेद बेग (40, आनंदनगर), शारदा महेश जैस्वाल (45, स्टेशनफैल), रवि गणेशलाल साहु (42, महादेवपुरा), वंदना अजय मसराम (45, नागसेननगर), विनोद दत्तुजी मिश्रा (32, बोरगाव मेघे), और समिर खॉ अबु बकर खॉ पठाण (44, स्टेशनफैल)। सभी की उम्र और पता उनके नाम के साथ बताया गया है, और सभी वर्धा के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।

इन कुल 53 अपराधियों को वर्धा शहर पुलिस स्टेशन की हद में घुसने से रोक दिया गया है। इसी वजह से पोला और तान्हा पोला का त्योहार शांति से निपट गया और कहीं भी कोई अनुचित घटना नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि इसी तरह गणेश स्थापना भी शांति से निपटेगी।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस निरीक्षक नागेशकुमार चतरकर, गुन्हे शोध पथक के पुलिस उपनिरीक्षक शरद गायकवाड और पुलिस हवलदार हाडके, बन्सोड, पाटील तथा वंजारी की डीबी टीम ने मिलकर की। यह जानकारी वर्धा शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक की ओर से दी गई है।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे