रविवार, 1 नवंबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट

Toyota Glanza का नया फेसलिफ्ट वर्जन 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स

Toyota Glanza का नया फेसलिफ्ट वर्जन 14 अक्टूबर को होगा लॉन्च, मिलेंगे धांसू फीचर्स तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं
कारोबार PT24 टीम

टोयोटा अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लान्झा का फेसलिफ्ट वर्जन 14 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है, जिसमें नया इंजन और कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

जो लोग टोयोटा के फैन हैं और ग्लान्झा के फेसलिफ्ट वर्जन का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक खुशखबरी है। टोयोटा अपनी प्रीमियम हैचबैक ग्लान्झा का फेसलिफ्ट वर्जन 14 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है।

कंपनी टोयोटा ग्लान्झा फेसलिफ्ट लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसके अक्टूबर 2026 में आने की संभावना है। इस नई कार में कई शानदार फीचर्स मिलने वाले हैं। इनमें ADAS, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स और वायरलेस फोन चार्जर शामिल हो सकते हैं।

नए ग्लान्झा में मौजूदा 1.2 लीटर, चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन की जगह 1.2 लीटर, तीन-सिलेंडर Z12E पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 83 एचपी पावर और 112 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5 स्पीड मैनुअल और एएमटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा, ग्लान्झा में सीएनजी मॉडल का ऑप्शन भी मिल सकता है, जो करीब 70 एचपी पावर जनरेट कर सकता है और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा।

डिजाइन की बात करें तो मौजूदा ग्लान्झा का लुक, फ्रंट को छोड़कर, काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट बलेनो जैसा ही है। यह फ्रंट लुक ग्लान्झा फेसलिफ्ट में भी वैसा ही रखे जाने की संभावना है। मौजूदा ग्लान्झा के मुकाबले, इसमें नई ग्रिल और अलग फ्रंट बंपर देखने को मिल सकता है। लाइटिंग एलिमेंट्स, अलॉय व्हील्स और रियर बंपर मौजूदा मॉडल जैसे ही रह सकते हैं।

इंटीरियर में भी कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं, जिनमें लेवल-2 ADAS, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वेंटिलेशन के साथ वायरलेस फोन चार्जर और TPMS शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 9 इंच का स्मार्टप्ले डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले और 360 डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा मिल सकता है। हालांकि, इस कार में सनरूफ या डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की संभावना कम है।

कीमत के बारे में बात करें तो नए फीचर्स और नए इंजन को देखते हुए, नए ग्लान्झा की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा रहने की उम्मीद है। फिलहाल, ग्लान्झा की कीमत Rs 6.73 लाख से Rs 9.99 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। फेसलिफ्ट की वजह से कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। नई ग्लान्झा बलेनो, टाटा अल्ट्रोज और हुंडई i20 जैसी प्रीमियम हैचबैक कारों को टक्कर देगी।

#नागपुर#कारोबार#PT24#Business#Nagpur

विज्ञापन

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप 'आप' पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे