मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
AQI 317 | Very Poor 20:24 IST

सीए के खेत में गांजे की खेती!

मेड़ पर मिले 9 पौधे, चौकीदार की करतूत, ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई

नागपुर.

कलमेश्वर के दहेगांव स्थित एक सीए के खेत में गांजे की अवैध खेती किए जाने का मामला सामने आया है. जांच के दौरान खेत में काम करनेवाले मजदूर द्वारा खूद के इस्तेमाल के लिए गांजे के पौधे लगाए जाने का पता चला है. कलमेश्वर पुलिस ने सीए नितेश सखलेचा और मजदूर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. मजदूर चनकापुर, खापरखेड़ा निवासी 40 वर्षीय बबलू बुद्ध साहू को गिरफ्तार किया गया है.

शिवाजी नगर निवासी नितेश सखलेचा पेशे से सीए है. वह शहर के एक प्रसिद्ध उद्योजक से जूड़े है. इस उद्योजक के शिक्षा संस्थान में संचालक और सीए है. सखलेचा की कलमेश्वर के दहेगांव में खेती है. यहां बबलू साहू रहता है. वह खेती की देखभाल करता है. बताया जाता है कि साहू को गांजे की लत है. गांजा खरीदना संभव नहीं होने से उसने झोपड़े के पास ही गांजे के पौधे लगा दिए. यह पौधे पांच से छह फीट की उंचाई के हो गए थे. पड़ोसी किसानों का पौंधों पर ध्यान गया. उन्होंने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद एनडीपीएस टीम और कलमेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को खेत में गांजे के 9 पौधे मिल गए. पूछताछ करने पर साहू ने खूद के इस्तेमाल के लिए पौधे लगाए जाने का बताया. उससे गांजे का सेवन करने के लिए इस्तेमाल चिलम और दूसरा सामान भी मिला. पुलिस ने गांजे के पौधे तथा सामान सहित 40 हजार रुपए कीमत का सामान बरामद करके साहू को गिरफ्तार किया है. साहू और नितेश सखलेचा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. उसने अन्य किसी के लिप्त होने से इनकार किया है. पुलिस साहू से पूछताछ करके उससे जूड़े लोगों का पता लगा रही है.

#नागपुर#जुर्म#PT24#Crime#Nagpur

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे