गुरूवार, 17 सितमबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:54 IST

शेअर बाजार गिरा, फिर भी 5 दिन में इन शेयरों ने पैसा किया डबल

पिछले हफ्ते शेअर बाजार में बड़ी गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों ने निवेशकों को 91 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया।

शेअर बाजार गिरा, फिर भी 5 दिन में इन शेयरों ने पैसा किया डबल तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

पिछला हफ्ता शेअर बाजार के लिए काफी निगेटिव रहा। मार्केट लाल निशान में बंद हुआ। BSE सेंसेक्स 1,733.67 अंक यानी 2.26 फीसदी गिरकर 74,781.76 अंक पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 50, 499.6 अंक यानी 2.09 फीसदी टूटकर 23,398.10 अंक पर बंद हुआ। लेकिन इस गिरावट के बावजूद कुछ शेयरों ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई और निवेशकों को 91 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दे दिया।

हाल ही में लिस्ट हुई ESDS सॉफ्टवेयर का शेयर पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा बढ़ने वाला शेयर रहा। इसने 91.65 फीसदी रिटर्न देकर निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर दिया। पिछले हफ्ते इसका शेयर 895.55 रुपये से बढ़कर 1,716.35 रुपये तक पहुंच गया। शुक्रवार को BSE पर यह शेयर 10 फीसदी बढ़कर 1,716.35 रुपये पर बंद हुआ। इस कीमत के हिसाब से कंपनी का मार्केट कैप 20,117.50 करोड़ रुपये है।

अनमोल इंडिया के शेयर में पिछले हफ्ते 69.22 फीसदी की तेजी आई। कंपनी के शेयर की कीमत 10.04 रुपये से बढ़कर 16.99 रुपये हो गई। शुक्रवार को BSE पर कंपनी का शेयर 10 फीसदी बढ़त के साथ 16.99 रुपये पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी का मार्केट कैप 96.01 करोड़ रुपये है।

मार्बल सिटी इंडिया का शेयर पिछले हफ्ते 68.10 फीसदी बढ़ा। कंपनी का शेयर 102.50 रुपये से बढ़कर 172.30 रुपये पर पहुंच गया। शुक्रवार को BSE पर यह शेयर 19.28 फीसदी की बढ़त के साथ 172.30 रुपये पर बंद हुआ। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 448.50 करोड़ रुपये है।

लैडरअप फाइनेंस का शेयर पिछले हफ्ते 63.24 फीसदी उछला। हफ्ते के दौरान इसका शेयर 47.50 रुपये से बढ़कर 77.54 रुपये तक गया। शुक्रवार को BSE पर यह शेयर 18.13 फीसदी की बढ़त के साथ 77.54 रुपये पर बंद हुआ। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 70 करोड़ रुपये है।

सन रिटेल का शेयर पिछले हफ्ते 58.06 फीसदी बढ़ा। हफ्ते भर में इस शेयर की कीमत 0.31 रुपये से बढ़कर 0.49 रुपये हो गई। शुक्रवार को BSE पर यह शेयर 8.89 फीसदी की बढ़त के साथ 0.49 रुपये पर बंद हुआ। इस कीमत पर कंपनी का मार्केट कैप 7.60 करोड़ रुपये है।

यह जानकारी सिर्फ शेअर बाजार से जुड़े आंकड़ों की है, निवेश की सलाह नहीं है। शेअर बाजार में निवेश करना बाजार के जोखिम के अधीन होता है, इसलिए निवेश करने से पहले प्रमाणित निवेश सलाहकार की राय जरूर लें।

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे