शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:04 IST

शराब पीने से रोकने पर पिता का खून

खापरखेड़ा में वारदात, आरोपी बेटा गिरफ्तार

शराब पीने से रोकने पर पिता का खून तस्वीरें सत्यापित नहीं हैं

नागपुर.

खापरखेड़ा थाने के तहत बाबुलखेड़ा स्थित चिचाली में एक युवक ने शराब के नशे में पिता की हत्या कर दी. मृतक धर्मेंद्र कापसे (52) है. पुलिस ने आरोपी बेटे अंकित धर्मेंद्र कापसे (30) को हिरासत में लिया है. धर्मेंद्र कापसे बाबुलखेड़ा-चिचोली ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच थे. पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित को शराब की लत थी. इसी बात को लेकर उसका माता-पिता से अक्सर विवाद होता था. उसकी लत के कारण पत्नी भी मायके चली गई है. खेती का काम नहीं होने के कारण मृतक धर्मेंद्र कापसे और उनकी पत्नी अनिता कुछ समय के लिए अंकित के मायके पारी गए थे. बुधवार दोपहर दोनों वापस लौटे. धर्मेंद्र की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें चलने में परेशानी होती थी. गुरुवार सुबह धर्मेंद्र पड़ोसी निंबकर के घर बैठे थे. इसी दौरान अंकित वहां आया. उसके शराब की आदत को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. धर्मेंद्र ने उसे शराब पीने से मना किया. इसके जवाब में वह पिता से मारपीट करने लगा. वह घर से लोहे की टॉमी लेकर आया. इसके बाद पिता पर हमला कर दिया. गंभीर चोटों के चलते धर्मेंद्र कापसे की मौत हो गई. घटना के बाद अंकित फरार हो गया. मोबाइल लोकेशन के आधार पर क्राइम ब्रांच यूनिट-6 और यूनिट-3 की टीमों ने समन्वय करके उसे हिरासत में ले लिया. खापरखेड़ा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे