गुरूवार, 8 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
21:07 IST

कुख्यात नरेश महिलांगे को 6 साल कैद

सवा सौ से अधिक मामलों में लिप्त, दो दशक से दहशत

कुख्यात नरेश महिलांगे को 6 साल कैद

नागपुर.

सवा सौ से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम देनेवाले कुख्यात नरेश महिलांगे को एक प्रकरण में अदालत ने 6 साल कैद की सजा सुनाई है. अदालत ने नरेश पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. नरेश महिलांगे अफलातुन चोर के तौर पर पहचान जाता है. वह दो दशक से अपराध में सक्रिय है. उसके खिलाफ नागपुर सहित कई शहरों में मामले दर्ज है. उसके लिए चोरी करना बाए हाथ का काम है. वह पलक झपकते ही कुंडी तोड़कर घर में प्रवेश करके हाथ साफ कर लेता है. वह अमुमन बड़ी वारदात को ही अंजाम देता है. इसके बाद पड़ोसी राज्य में चला जाता है. जिस प्रकरण में उसे सजा हु्ई है वह लकड़गंज थाने का है. नरेश महिलांगे को गिरफ्तार किया गया था. इस प्रकरण में जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीव फुटेज तथा सीए रिपोर्ट के साथ गवाहों को अदालत में पेश किया गया. इसके आधार पर न्यायालय ने नरेश को दोषी करार देते हुए 6 साल की जेल तथा 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है. फिलहाल नरेश महिलांगे नागपुर जेल में बंद है. वह चोरी से मिलनेवाली कमाई को प्रेमिका और दूसरों पर उड़ाता था.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे