शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
00:07 IST

पूर्व प्रेमिका के प्राईवेट फोटो किए वायरल

गुजरात के युवक की करतूत, नंदनवन में मामला दर्ज

पीएसआई नीलेश दलवी

नागपुर.

शादी के बाद भी युवक द्वारा पूर्व प्रेमिका के प्राइवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने किए जाने का मामला सामने आया है. नंदनवन पुलिस ने गुजरात निवासी प्रतीक नरेंद्रभाई देवाने के खिलाफ मामला दर्ज किया है. 25 वर्षीय युवती के प्रतीक देवाने से प्रेम संबंध थे. उस वक्त प्रतीक ने युवती के प्राईवेट फोटो अपने पास रखे थे. प्रतीक के बर्ताव को देखते हुए युवती ने उससे दूरी बना ली. उसने शादी भी कर ली. इसके बाद प्रतीक पीड़िता के प्राईवेट फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर करने लगा. पीड़िता ने प्रतीक के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद भी प्रतीक पीड़िता और उसके पति को फोन करके गालियां देने लगा. वह पीड़िता का सोशल मीडिया पर पीछा करने लगा. उसके प्राईवेट फोटो भी वायरल किए. नंदनवन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे