शादी का वादा, फिर मुकर गया प्रेमी
युवती पर बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार
नागपुर.
पहले शादी का वादा, फिर शारीरिक संबंध और जब शादी निभाने की बारी आई, तो परिवार की सहमति का बहाना बनाकर इनकार. इमामवाड़ा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवती की शिकायत से जुड़ा यह मामला सामने आया है. युवती का आरोप है कि 20 वर्षीय युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी करने से मुकर गया. इमामवाड़ा पुलिस ने आरोपी ओम गायकवाड़ को गिरफ्तार किया है. युवती की शिकायत के अनुसार उसकी ओम से पुरानी दोस्ती है. ओम उससे शादी करने का वादा किया था.इसी भरोसे पर वह उसे उसकी सहेली के घर ले गया. जहां दोनों के बीच शारीरिक संबंध हुए. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान ओम शराब के नशे में था. बाद में जब युवती ने ओम से शादी करने के बारे में पूछा, तो उसने अपने परिवार की सहमति नहीं होने का हवाला देते हुए शादी करने से इनकार कर दिया. युवती ने इमामवाड़ा पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर ओम को गिरफ्तार कर किया है.
कमेंट
अभी कोई कमेंट नहीं। पहले आप लिखिए।