शनिवार, 17 अक्टूबर 2026

अभी सब्सक्राइब करें
प्राइम अलर्ट
सारे लाइव अपडेट
14:47 IST
PT24 खास खबर

सेक्स रैकेट चला रही थी पूर्वोत्तर की महिला

स्पा की आड़ में अड्डा, चार महिलाएं मुक्त, डीसीपी जोन 2 की सूचना पर छापा

नागपुर.

स्पा की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर छापा मारकर उसकी संचालिका को पकड़ा गया है. यह कार्रवाई सदर के मंगलवारी बाजार स्थित रेयान टॉवर में की गई है. कार्रवाई के दौार चार महिलाओं को मुक्त कराया गया है. गिरफ्तार आरोपी मिजोरम निवासी 38 वर्षीय ललपेकमवी है.

रेयान टॉवर की पहली मंजिल पर वेलिना थाई एण्ड हमाम स्पा में देह व्यापार चल रहा था. जोन दो की डीसीपी अन्नपूर्णा सिंह को इसका पता चल गया. उन्होंने सदर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए. पुलिस ने डमी ग्राहक को वहां भेजा. उसने ललपेकमवी से एक महिला का सौदा किया. सौदा होते ही पुलिस ने स्पा पर दबिस दी. वहां चार युवतियां मिल गई. तीन महिलाएं भोपाल, दिल्ली और नोएडा की है. एक स्थानीय महिला स्पा में सफाई का काम करती है. महिलाओं को मोटी कमाई होने का झांसा देकर देह व्यापार के लिए बुलाया गया था. उन्हें वेतन के साथ प्रत्येक ग्राहक पर एक हजार रुपए कमीशन मिलता था. देह व्यापार में पूर्वोत्तर राज्य की महिलाओं की डिमांड है. ललपेकमवी मिजोरम की होने से उसे आसानी से ग्राहक मिल जाते थे. उसके ग्राहकों की लंबी लिस्ट है. करीब एक साल से वह स्पा चला रही थी. स्पा से नकदी और मोाबइल सहित 75 हजार का माल बरामद किया गया है. ललपेकमवी से पूछताछ के बाद रैकेट की सच्चाई पता चल सकती है. उसके खिलाफ पीटा के तहत मामला दर्ज किया गया है.

क्या हम इस विज़िट को गिन लें? PT24 गूगल एनालिटिक्स से देखता है कि कौन सी खबरें किस पर पढ़ी जाती हैं। आपके हां कहने तक यह बंद है, आप सोच रहे हैं तब तक कुछ नहीं गिना जाता, और आप You पर कभी भी अपना मन बदल सकते हैं। हम क्या लेंगे